गौतमबुद्ध नगर : इन 50 हजार महिलाओं को वैक्सीन देने की तैयारी में जुटा प्रशासन, विशेष कैंप में नहीं मिलेगी पुरुषों को जगह

नोएडा | 3 साल पहले | Mayank Tawer

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो



गौतमबुद्ध नगर में गर्भवती महिलाओं को कोरोना का टीका लगाने के लिए जिला प्रशासन एक बड़ा अभियान शुरू करने वाला है। इसके लिए जिला प्रशासन ने पूरा डाटा तैयार कर लिया है। जिले में 50 हजार गर्भवती महिलाओं को कोरोना का टीका लगेगा। इन गर्भवती महिलाओं को कोरोना टीकाकरण लगवाने के लिए जागरूक करने का काम आशा और एएनएम को दिया है। जो गर्भवती महिलाओं को घर-घर जाकर कोरोना टीकाकरण के लिए जागरूक करेंगी। 

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉक्टर नीरज त्यागी ने बताया कि जिले में गर्भवती महिलाओं की संख्या करीब पचास हजार है। इनमें से करीब 36,464 महिला पहली बार गर्भवती हुई है। बाकी महिला दूसरी बार गर्भवती हुई है। इस बात का खास ध्यान रखा जाएगा कि गर्भवती महिला के प्रसव के कम से कम 15 दिनों बाद ही कोरोना का टीका लगाया जाएगा।



महिला बूथों पर पुरुषों को नहीं लगाया जा रहा कोरोना टीका : जिला अस्पताल में महिलाओं के लिए विशेष टीकाकरण का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें हर वर्ग की महिलाओं को कोरोना की वैक्सीन दी जा रही है। लेकिन इस कैंप में पुरुषों को वैक्सीन नहीं लगाई जा रही है। बुधवार को जिला अस्पताल में 100 महिलाओं ने वैक्सीन का रेजिस्ट्रेशन करवाया था। लेकिन सिर्फ 23 महिलाओं ने ही कोरोना वैक्सीन लगवाई। बाकी कोरोना का टीका लगवाने के लिए पुरुष भी मौजूद थे। जिनका टीकाकरण नहीं हुआ है।

अन्य खबरें