Weather Update : नोएडा बना मिनी 'कश्मीर', कड़ाके की ठंड ने एनसीआर में पसारे पैर, जानिए आज का तापमान

नोएडा | 1 साल पहले | TricityToday

Google Image | Symbolic Image



Noida : पहाड़ों से आ रही शीतलहर और ठंड के कहर ने दिल्ली को मनाली से भी ठंडा बना दिया है। लगातार चल रहे ठंड के प्रकोप से चलते लोगों को काफी दिकतों का सामना करना पड़ रहा हैं। घने कोहरे के चलते यातायात से लेकर जनजीवन प्रभावित हुआ हैं। इस साल की कड़कड़ा देने वाली ठंड ने लोगों को घर में कैद कर दिया है। हालांकि शनिवार सुबह से एनसीआर में धूप नजर आ रही है। 

मनाली नैनीताल से भी अधिक गिरा एनसीआर का तापमान
आपको बता दें मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर के तापमान ने पहाड़ी क्षेत्रों का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जहां डलहौजी 8.7 डिग्री धर्मशाला 5.4 डिग्री शिमला 6.2 डिग्री 4.4 डिग्री मसूरी 6.4 डिग्री या नैनीताल 6.5 डिग्री वहीं दिल्ली सफदरजंग वैधशाला में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पहाड़ी क्षेत्रों से भी अधिक ठंडा एनसीआर का तापमान धूप न निकलने के कारण और भी ज्यादा ठंडा होता जा रहा है। हालांकि शीतलहर के चलते एनसीआर येलो जोन में आ गया है। दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री तक दर्ज किया गया था। 

कोहरे में विजिबिलिटी का असर यातयात में 
दिल्ली-एनसीआर में कोहरे के चलते सड़क, रेल, और विमान सेवा में असर दिख रहा है। एएनआई  से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को रेलवे क्षेत्र में 32 ट्रेने देरी से चली। वहीं इंद्रा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट में 30 विमान देरी से पहुंचे। आईएमडी के एक अधिकारी के अनुसर पश्चिमी विक्षोभ से आने वाले समय में सर्दी में कुछ राहत मिलेगी साथ ही पश्चिमी विक्षोभ एनसीआर और प्रभावित कर सकता है। कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

रिपोर्टर : ज्योति कार्की

अन्य खबरें