फॉलोअप : लड़की के साथ नाजायज संबंध के चलते पत्नी ने किया था हंगामा, जानिए कौन है नोएडा में महिला को अपमानित करने वाले भाजपा नेता

नोएडा | 2 साल पहले | Mayank Tawer

Google Image | थाने में बैठा श्रीकांत त्यागी (File Photo)



Noida News : नोएडा में एक महिला के साथ मारपीट करने वाले भाजपा नेता के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी भाजपा नेता की तलाश के लिए दबिश दे रही है। इस नेता के दोस्तों और रिश्तेदारों के घर पर भी छापेमारी की जा रही है। इस गुंडे किस्म के भाजपा नेता का नाम श्रीकांत त्यागी है। यह वही श्रीकांत त्यागी है, जो लखनऊ के एक होटल में एक लड़की के साथ पकड़ा गया था। इतना ही नहीं श्रीकांत त्यागी की पत्नी मौके पर आ गई थी और उसने खूब ड्रामेबाजी की थी। यह मामला नोएडा से लेकर लखनऊ तक काफी चर्चा का विषय रहा था। 
"श्रीकांत त्यागी के मांडवी सिंह के साथ नाजायज संबंध"
श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी ने लखनऊ पुलिस को एफआईआर देते हुए कहा था, "श्रीकांत त्यागी के मांडवी सिंह के साथ नाजायज संबंध है। जिसकी वजह से मेरा घर बर्बाद हो गया है।" जिस समय श्रीकांत त्यागी अपनी महिला दोस्त मांडवी सिंह के साथ लखनऊ के गोमती नगर (एक्‍सटेंशन) में स्थित ग्रीनवुड अपार्टमेंट में था। उसी दौरान उसकी पत्नी मनु त्यागी अपने दो बच्चों के साथ मौके पर पहुंच गई थी। 

दोनों महिलाओं ने एक-दूसरे के खिलाफ दी थी शिकायत
इस दौरान हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद वहां मौजूद लोगों ने लखनऊ पुलिस को जानकारी दी। लखनऊ पुलिस श्रीकांत त्यागी, उसकी पत्नी और उसके साथ पकड़ी गई मांडवी सिंह को थाने लेकर आ गई थी। इस मामले में मांडवी सिंह ने श्रीकांत त्यागी की पत्नी मनु त्यागी और मनु त्यागी ने श्रीकांत त्यागी के साथ नाजायज संबंध बनाने वाली मांडवी सिंह के खिलाफ लखनऊ में मुकदमा दर्ज करवाया था। 

क्या है पूरा मामला
श्रीकांत त्यागी ने नोएडा के सेक्टर-93b में स्थित ग्रैंड ओमेक्स हाउसिंग सोसाइटी में अवैध तरीके से कब्जा किया हुआ है। इस कब्जा को हटाने के लिए सोसाइटी की एक महिला ने वहां पर पौधे लगाने शुरू कर दिए। जब इसकी जानकारी जब दबंग भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी को हुई तो अपनी सत्ता की धमक में महिला के साथ बदतमीजी करने लगा। इतना ही नहीं श्रीकांत त्यागी ने खुलेआम महिला और उसके पति को गंदी गाली दी है। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी के साथ वायरल हो रहा है।

अन्य खबरें