Lok Sabha Election 2024 : नोएडा विधायक पंकज सिंह ने अयोध्या में मांगे वोट, बोले- गुमराह करने में माहिर विपक्ष

नोएडा | 1 महीना पहले | Nitin Parashar

Tricity Today | प्रेस वार्ता



Ayodhya|Noida News : लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी ताकत झोंक दी है। बीजेपी ने रविवार को संकल्प पत्र भी जारी कर दिया है। जिसको लेकर प्रदेश में जगह-जगह प्रेस वार्ता कर संकल्प पत्र के बारे में जानकारी दी गई। इस क्रम में बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष और नोएडा विधायक पंकज सिंह ने अयोध्या में प्रेस वार्ता की और कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क किया।

"प्राण जाए पर वचन न जाए"
विधायक पंकज सिंह ने कहा कि 25 जनवरी से चले अभियान में कुल 15 लाख सुझाव आए। जिसमें चार लाख सुझाव नमो एम के माध्यम से आए। भाजपा का संकल्प पत्र "प्राण जाए पर वचन न जाए" के आधार पर तैयार किया गया है। संकल्प पत्र में गरीबों को सस्ता भोजन उपलब्ध कराने, 70 वर्ष से अधिक के बुजुर्गों को आयुष्मान योजना में शामिल करने, 3 करोड़ नए पक्के घर बनाने का वादा किया गया है। इसके अलावा सस्ती गैस पाइपलाइन के माध्यम से घर-घर पहुंचाने, युवाओं के लिए तकनीकी और चिकित्सा संस्थानों में सीटें बढ़ाई जाएंगी।

श्रीराम के आदर्शों पर आगे बढ़ेगी भाजपा : पंकज सिंह
पंकज सिंह ने कहा कि समान नागरिक संहिता बनाने का संकल्प पूरा किया जाएगा। पेपर लीक के खिलाफ सख्त कानून बनाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्पष्ट विजन है कि देश को आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाना है, और इन संकल्पों को पूरा करने के लिए भाजपा श्रीराम के आदर्शों पर आगे बढ़ेगी। ये संकल्प पत्र आगामी पांच सालों का नहीं बल्कि 2047 का रोडमैप है। भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के मेहनत और जनता के विश्वास पर भरोसा करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस लोगों को गुमराह करने और भावनाओं के साथ खेलने में माहिर हैं।

अन्य खबरें