नियुक्ति : नोएडा के डॉ.एनके शर्मा बने IMA मेंबर, जिले के डॉक्टरों में खुशी का माहौल, देखिए पूरी लिस्ट

नोएडा | 12 महीना पहले | Mayank Tawer

Tricity Today | डॉ.एनके शर्मा



Noida News : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने अपनी नई कार्यकारिणी का गठन किया है। पूरे देशभर के कुल 15 डॉक्टरों को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन में जगह दी गई है। नोएडा वालों के लिए खुशी की बात है कि नोएडा के डॉक्टर डॉक्टर एनके शर्मा को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन में राष्ट्रीय सदस्य बनाया गया है, इससे पहले वह नोएडा मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर कार्य कर चुके हैं।

देशभर के इन डॉक्टरों को भी मिली नई जिम्मेदारी
आईएमए के नेशनल चेयरमैन डॉक्टर रमेश कुमार दत्ता बने हैं। इसके अलावा हरीश ग्रोवर और राम श्री कृष्णा को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इस कार्यकारिणी में हरियाणा के रमेश गोयल, महाराष्ट्र की मीनाक्षी, दिल्ली की डॉक्टर नीलम, आंध्र प्रदेश के डॉक्टर चितला कुमार, गुजरात की रहने वाली शोमली, गुजरात के जाने-माने डॉक्टर संजय दिनकर, मध्य प्रदेश के रहने वाले राहुल सपरा, महाराष्ट्र रहने वाले डॉक्टर प्रकाश और मिलिंद व तमिलनाडु के रहने वाले डॉक्टर ग्रोगरी को नई कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है।

अन्य खबरें