नोएडा से बड़ी खबर : मिसेज इंडिया की प्रतियोगी के वीडियो पर की अभद्र टिप्पणी, रेप…

नोएडा | 7 घंटा पहले | Junaid Akhtar

Google Image | Symbolic Image



Noida News : नोएडा से एक चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि दिल्ली में आयोजित गृहलक्ष्मी मिसेज इंडिया 2024 प्रतियोगिता में भाग लेने वाली एक प्रतियोगी के वीडियो पर अभद्र टिप्पणी की गई है। साथ ही उसे रेप की धमकी दी गई। वीडियो पर एक महिला ने टिप्पणी की है। पीड़िता की शिकायत पर थाना सेक्टर-113 पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

जानिए पूरा मामला 
पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-76 निवासी महिला ने बताया कि वह अपने पति और दो बच्चों के साथ रहती है। कुछ समय पहले उसने दिल्ली में आयोजित गृहलक्ष्मी मिसेज इंडिया 2024 प्रतियोगिता में भाग लिया था। इसमें देशभर से 30 महिलाओं ने हिस्सा लिया था। इसमें महिलाओं ने नृत्य और अन्य कलाओं का प्रदर्शन किया था। महिला ने यहां एक फिल्मी गाने पर डांस भी किया था। महिला ने इसका वीडियो अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर पोस्ट किया था। वीडियो पर अनुराधा गुप्ता नाम की महिला ने अभद्र और रेप कराने की धमकी भी दी। 

समाज में बदनाम करने की कोशिश 
महिला का कहना है कि इस तरह की टिप्पणियों से उसकी गरिमा को ठेस पहुंची है और सामाजिक कलंक भी लगा है। महिला ने डांस का वीडियो और उस पर की गई टिप्पणियों का स्क्रीनशॉट भी पुलिस के साथ शेयर किया है। 

पुलिस का बयान 
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर महिला के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबरें