नोएडा ट्राईसिटी पर मानसून मेहरबान : ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में गिरा तापमान, गिर सकती है आकाशीय बिजली, लखनऊ को भी राहत

नोएडा | 2 साल पहले | Mayank Tawer

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो



Noida | Lucknow : पहले भीषण गर्मी और फिर धीमे मानसून ने उत्तर प्रदेश के लोगों को बेहाल कर रखा था। यूपी में लम्‍बे इंतजार के बाद मानसून ने भीषण गर्मी से राहत दी है। शनिवार को राजधानी लखनऊ में बारिश हुई। जिसकी बदौलत न्‍यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम 32 डिग्री तक रहा है। लखनऊ में गरज के साथ बारिश हुई है। दूसरी तरफ गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, बरेली, बहराईच, वाराणसी, प्रयागराज, झांसी, संतकबीर नगर, गोरखपुर, बलिया और आगरा समेत कई जिलों में दोपहर बाद बारिश हुई है।

गाजियाबाद में न्‍यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा
शनिवार को गाजियाबाद का न्‍यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां का अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिन यूपी में बारिश जारी रहेगी। राज्य के कई इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। लिहाजा, बारिश के दौरान अलर्ट रहने की जरूरत है।

कई जिलों में तेज हवाओं के साथ होगी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की उम्‍मीद है। शनिवार को वेस्‍ट यूपी से लेकर ईस्‍ट यूपी तक कई जिलों में बारिश हुई है। इनमें गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, आगरा, बरेली, बहराइच, वाराणसी, प्रयागराज, झांसी, संतकबीर नगर गोरखपुर और बलिया शामिल हैं।

राजधानी लखनऊ में सुहावना हुआ मौसम 
दूसरी तरफ राजधानी लखनऊ में सुबह से ही मौसम खुशनुमा बना रहा। पूरे दिन बादल छाए रहे और बरसात हुई। पर उतनी बारिश नहीं हुई है, जितनी लोगों को उम्मीद थी। दिन में कई बार लगा कि झमाझम बरसात होने वाली, लकिन शाम को बादल कुछ देर बरसकर चले गए। मौसम विभाग ने बताया कि एक सप्ताह तक अच्छी बारिश के आसार बने हुए हैं। हालांकि, दिनभर बादल छाए रहने से लोगों को गर्मी से निजात रही।

अगले पूरे सप्ताह बारिश होती रहेगी
लखनऊ में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है। बीती शुक्रवार की रात तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से कम है। शुक्रवार को भी राजधानी के इलाकों में बरसात हुई थी। कहीं कम तो कहीं ज्यादा हुई पर मौसम विभाग के अनुसार बारिश अभी लगातार होगी रहेगी। मौसम विभाग ने बताया कि पूरे उत्तर प्रदेश के ऊपर मानसून सक्रिय है। पूरब से लेकर पक्षिम तक बरसात हो रही है। ऐसा मौसम अगले छह दिनों तक बना रहेगा। शनिवार को भी बादलों की आवाजाही लगी रही। अगले पूरे सप्ताह दो और तीन चरणों में बरसात की संभावना है।

अन्य खबरें