Noida News : महिला और बाल सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन, आत्मनिर्भर बने बेटियां

नोएडा | 15 दिन पहले | Jyoti Karki

Google Image | Symbolic Image



Noida News : महिला और बाल सुरक्षा (Women and child safety) एक महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दा है। इसके प्रति जागरूकता फैलाने के लिए युवा शक्ति-वाईएसएस फाउंडेशन और पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर ने संयुक्त रूप से एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया। इसके माध्यम से महिलाओं और बच्चों को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और आत्मरक्षा तकनीकों से अवगत कराया गया। 
सुरक्षा के प्रति बढ़ेगी जागरूकता 
शहर के सेक्टर-5 हरौला में पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आयोजित इस कार्यशाला में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों, कानूनी प्रावधानों, सुरक्षा उपायों और आत्मरक्षा तकनीकों पर विस्तृत जानकारी दी गई। महिलाओं और बच्चों के लिए उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों और सहायता संसाधनों की भी जानकारी साझा की गई।युवा शक्ति-वाईएसएस फाउंडेशन के अध्यक्ष सचिन गुप्ता ने बताया कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों के बारे में जागरूकता फैलाना है। पुलिस उपनिरीक्षक पल्लवी तिवारी ने कहा कि इस तरह की पहल से महिलाओं और बच्चों के बीच सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। कार्यशाला में प्रतिभागियों को महत्वपूर्ण जानकारी मिली और उन्होंने आत्मरक्षा तकनीकें भी सीखीं। 

अपराधों में लगेगी लगाम 
कार्यशाला में मार्शल आर्ट मास्टर वीरेंदर कुमार द्वारा आत्मरक्षा तकनीकों का प्रदर्शन और प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के साथ-साथ स्थानीय महिला निवासी, अध्यापक और महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हुए। इस अवसर पर युवा शक्ति-वाईएसएस फाउंडेशन के सदस्यों ने महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों की रोकथाम के लिए समुदाय को एकजुट रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहलें निरंतर जारी रहेंगी।

अन्य खबरें