प्रयागराज : मच्छरों के काटने से फैलता है डेंगू बुखार, इन उपायों को अपनाने से होगा बचाव

Google Image | Dengue



Prayagraj : मलेरिया की तरह डेंगू बुखार भी मच्छरों के काटने से फैलता है। डेंगू एडीज मच्छरों के काटने से होता है। तेज बुखार, सिरदर्द, त्वचा पर चकत्ते या लाल धब्बे, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द इसके लक्षण है। इस बीमारी को 'हड्डी तोड़ बुखार' भी कहा जाता है। इन मच्छरों के शरीर पर चीते जैसी धारियां होती हैं। यह मच्छर दिन में खासकर सुबह में काटते हैं। डेंगू की बीमारी में प्लेटलेट्स काफी तेजी से गिरते हैं। डेंगू बरसात के मौसम या उसके बाद के महीनों यानी जुलाई से अक्टूबर में सबसे ज्यादा फैलता है। ऐसे में जानते हैं कि खान-पान की कुछ खास चीजें जो कि डेंगू से लड़ने में लोगों को मदद कर सकते हैं।
 
  1. - नारियल पानी का सेवन डेंगू में काफी फायदेमंद होता है।
  2. - पपीते के पत्तों का जूस पीने से प्लेटलेट्स बढ़ने लगते हैं।
  3. - अनार से खून की कमी पूरी होगी जिससे डेंगू में होने वाली कमजोरी में फायदा मिलेगा।
  4. - तुलसी के पत्तों को उबालकर इसका पानी पीने से शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत होगा और डेंगू में फायदा मिलेगा।
  5. - खाने में हल्दी का इस्तेमाल भी डेंगू में फायदा पहुंचाता है।
  6. - मेथी के पत्तों को उबालकर इसका गुनगुना पानी पीने से डेंगू में अच्छा साबित हो सकता है।
  7. - गिलोय का जूस डेंगू से बचने के लिए फायदेमंद है। इसके अलावा गिलोय और तुलसी का काढ़ा बनाकर भी डेंगू में पिया जा सकता है।

अन्य खबरें