प्रयागराज : सहसों में नवगठित विकासखंड का डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने किया

Tricity Today | उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने नवसृजित विकासखंड को शिलान्यास किया



उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने प्रयागराज स्थित ग्राम पंचायत थाना पुर के सहसों में नवसृजित विकासखंड का रविवार को शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि प्रयागराज जनपद के गंगापार क्षेत्र में तहसीलों की संख्या बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। बता दें कि गंगापार क्षेत्र में तीन तहसील फूलपुर हंड़िया और सोरांव है। इस अवसर पर लोगों को ब्लॉक की तर्ज पर तहसील बढ़ाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर फूलपुर सांसद केसरी देवी पटेल और विधायक भी मौजूद रहे।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने रविवार को फूलपुर के ग्राम पंचायत थाना पुर के सहसों में नवसृजित ब्लॉक मुख्यालय का शिलान्यास किया। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सहसों विकासखंड विकास का नया स्तंभ बनेगा। ग्राम पंचायत थाना पुर गांव में बन रहे ब्लॉक मुख्यालय से गांव के विकास को गति मिलेगी और लोगों को काम की सुविधा भी रहेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में गुंडाराज का खात्मा किया। इसके साथ ही सड़क बिजली आवास और उज्ज्वला गैस आदि के माध्यम से जन सामान्य की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि कार्यकर्ता ही हमारी शक्ति हैं और हमारे लिए अमूल्य हैं। आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने ही सेवा समर्पण के तहत पूरे समाज की सेवा की। आज आप लोगों के अपार जनसमर्थन से बनी डबल इंजन की सरकार प्रदेश के समस्त 75 जनपदों में विकास का नया अध्याय जोड़ रही है। बिना भेदभाव के हर वर्ग के गरीब पात्र समाज के अंतिम पायदान में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के गांव जो सहसों और बहरिया ब्लॉक में दूर-दूर हैं, उनका सीमांकन सही तरीके से होगा। बहरिया के पास वाले गांव बहरिया ब्लॉक में और सहसों के पास वाले गांव सहसों ब्लॉक में करने का आश्वासन दिया। वैदिक मंत्रोचार के साथ विधि-विधान पूर्वक भूमि पूजन किया। उसके बाद उप मुख्यमंत्री ने लोकार्पण किया। इस अवसर पर फूलपुर की सांसद श्रीमती केसरी देवी पटेल जिला अध्यक्ष गंगा पार अश्वनी दुबे क्षेत्रीय विधायक प्रवीण पटेल और जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीके सिंह आदि अन्य पार्टी पदाधिकारी और ग्राम प्रधान मौजूद रहे। इस मौके पर आसपास के क्षेत्र की भारी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रहीं।

अन्य खबरें