UP Election 2022 : अखिलेश यादव ने पत्नी और पिता को बनाया स्टार प्रचारक, स्वामी प्रसाद मौर्य समेत इन 30 नेताओं को दी जगह

Google Image | स्टार प्रचारक



UP Election 2022 : भारतीय जनता पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के बाद अब समाजवादी पार्टी ने भी अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। समाजवादी पार्टी ने मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव के अलावा डिंपल यादव और रामगोपाल यादव को भी स्टार प्रचारक की सूची में शामिल किया है। समाजवादी पार्टी ने भाजपा के मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य को भी स्टार प्रचारक बनाया है।

समाजवादी पार्टी ने दिए कई बड़े झटके
आगामी विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी ने यूपी विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को काफी झटके दिए हैं। भारतीय जनता पार्टी की काफी नेता समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। जिसकी वजह से यूपी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक समीकरण बदलते हुए दिखाई दे रहे हैं। जितना भारतीय जनता पार्टी के नेता और मंत्री समाजवादी पार्टी को कमजोर समझ रहे थे, उससे भी कहीं ज्यादा समाजवादी पार्टी मजबूत हो गई है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

  इन 30 नेताओं को दी जिम्मेदारी
  1. मुलायम सिंह यादव 
  2. अखिलेश यादव 
  3. किरणमय नंदा 
  4. रामगोपाल यादव 
  5. जया बच्चन 
  6. डिंपल यादव 
  7. नरेश उत्तम पटेल 
  8. रामगोविंद चौधरी 
  9. रामजीलाल
  10. रमेश प्रजापति 
  11. स्वामी प्रसाद मौर्य 
  12. हरेंद्र मलिक 
  13. राजपाल कश्यप 
  14. जावेद अली खान 
  15. राजीव राय 
  16. रामआसरे विश्वकर्मा 
  17. जगपाल दास गुर्जर 
  18. श्यामलाल पाल 
  19. सुधीर पवार 
  20. तेजेंद्र सिंह 
  21. मिठाईलाल भारती 
  22. मोहम्मद फहद 
  23. प्रदीप तिवारी 
  24. सिद्धार्थ सिंह
  25. राहुल भारती 
  26. किरणपाल कश्यप 
  27. सुधाकर कश्यप 
  28. बच्ची सैनी 
  29. हरीश चंद्र प्रजापति 
  30. विनयपाल

अन्य खबरें