Jewar BREAKING : गुर्जरों का साथ नहीं मिला तो मतदान स्थल से वापस लौटे अवतार भड़ाना, चेहरे पर आई मायूसी

Tricity Today | अवतार भड़ाना



Jewar : गौतमबुद्ध नगर की तीनों विधानसभा सीटों पर मतगणना प्रक्रिया चल रही है। जहां सभी उम्मीदवार मतगणना स्थल पर है तो वहीं, दूसरी ओर जेवर विधानसभा सीट पर रालोद-सपा के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले अवतार सिंह भड़ाना वापस लौट गए हैं। अवतार सिंह भड़ाना इस समय सबसे पीछे चले गए हैं। अभी तक की वोटिंग काउंटिंग राउंड आने के बाद अवतार भड़ाना वापस मतदान स्थल से लौट गए हैं।

अवतार भड़ाना का दावा फेल
जेवर विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के धीरेंद्र सिंह आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर बसपा नरेंद्र भाटी और तीसरे नंबर पर सबसे पीछे अवतार सिंह भड़ाना है। अवतार सिंह भड़ाना के मतदान स्थल से वापस जाते हुए की वीडियो सामने आई है। वीडियो में दिख रहा है कि उनके चेहरे पर काफी मायूसी भी है। बताया जा रहा था कि जेवर के गुर्जरों ने एक तरफा अवतार सिंह भड़ाना को वोट नहीं दिया है, जिसका वो लगातार दावा कर रहे थे, लेकिन उनके चेहरे पर मायूसी और लगातार पीछे होने से लग रहा है कि जेवर की जनता ने अवतार सिंह भड़ाना पर कोई खास रुचि नहीं दिखाई है।

अन्य खबरें