यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : आईआईए नोएडा ने राजनीतिक दलों की राह मुश्किल की, इन मुद्दों पर मांगेगी जवाब

Google Image | Indian Industries Association



Noida News: इंडियन इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन (Indian Industries Association-IIA) नोएडा चैप्टर ने आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों के लिए एक खाका तैयार किया है। जिसमें सभी पार्टियों से जनकल्याण और MSME के हित के लिए जरूरी सुझाव रखे गए हैं। आईआईए इसे सभी राजनीतिक दलों को भेजेगी। इसके लिए संगठन इसी महीने 22 दिसंबर, बुधवार को शाम 7 बजे सेक्टर-18, नोएडा में एक प्रेस कॉन्फ़्रेन्स का आयोजन करेगा। 

आईआईए नोएडा चैप्टर के पदाधिकारी राजीव बंसल ने कहा, उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र का महापर्व विधानसभा चुनाव आने वाला है। इसके लिए विभिन्न राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने तरीक़े से मतदाताओं को प्रभावित करने के प्रयास में जुट गई हैं। जल्दी ही सभी राजनीतिक पार्टियां अपने चुनाव घोषणा पत्र जारी करेंगी। इसमें वे मतदाताओं की भलाई के लिए कुछ वादे करेंगी।

मगर यह उपयुक्त समय है। मतदाता के रूप में हम राजनीतिक पार्टियों को ये बताने का प्रयास कर रहे हैं कि हमें उनसे क्या-क्या अपेक्षाएं हैं। इसी उद्देश्य से उत्तर प्रदेश में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों की शीर्ष संस्था इंडियन इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन ने MSME सेक्टर से जुड़ी प्रदेश की लगभग आधी आबादी के हित में कुछ अपेक्षाओं के प्रस्ताव तैयार किए हैं। जिन्हें विभिन्न पार्टियों के अध्यक्षों, पदाधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन 22 दिसंबर को नोएडा के सबसे बड़े मार्केट सेक्टर-18 में किया जाएगा।

अन्य खबरें