UP Assembly Election 2022 : बसपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, मायावती ने अपने भाई समेत इन 18 नेताओं को दी जगह

Google Image | मायावती



Lucknow : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही समय बचा है, ऐसे में सभी राजनीतिक दल अपनी अपनी तैयारियों में जुटे हैं। रविवार को बहुजन समाज पार्टी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। 18 प्रचारकों की इस लिस्ट में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती और आनंद कुमार का भी नाम शामिल है। आपको बता दें कि यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर रहे हैं। 

स्टार प्रचारकों में ये नाम हैं शामिल
भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बाद अब बसपा ने भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट को जारी कर दिया है। बसपा की स्टार प्रचारक लिस्ट में मायावती, आनन्द कुमार, सतीश चन्द्र मिश्रा, मुनकाद अली, समुद्दीन राईन, सतपाल पिपला, गोरेलाल जाटव, राज कुमार गौतम, सूरज सिंह जाटव, आशीर्वाद आर्य, नकुल दुबे, प्रदीप जाटव, प्रताप सिंह बघेल, दिनेश कुमार काजीपुर, कमल सिंह राज, करतार सिंह नागर, चांद सिंह कश्यप, सत्य प्रकाश का नाम शामिल है। 

7 चरणों में होगा मतदान
आपको बता दें कि यूपी विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार 14 जनवरी से नामांकन शुरू कर देंगे। उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को पहले चरण का चुनाव होगा। कुल मिलाकर उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में चुनाव होगा। उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 03 मार्च और 07 मार्च को विधानसभा चुनाव होंगे। इसके बाद 10 मार्च को यूपी विधानसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा होगी।

अन्य खबरें