BIG BREAKING : नोएडा पहुंची प्रियंका गांधी, पंखुड़ी पाठक के साथ की पूजा-अर्चना

Tricity Today | प्रियंका गांधी ने पंखुड़ी पाठक के साथ की पूजा-अर्चना



Noida News : प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) नोएडा पहुंच गई हैं। प्रियंका गांधी ने नोएडा के सेक्टर-26 में स्थित कालीबाड़ी मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान प्रियंका गांधी के साथ नोएडा विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार पंखुड़ी पाठक (Pankhuri Pathak) भी मौजूद रही। प्रियंका गांधी ने भगवान भोलेनाथ के आगे भी पूजा-अर्चना की है। थोड़ी देर में प्रियंका गांधी मंदिर से निकल कर पंखुड़ी पाठक के लिए डोर टू डोर वोट मांगने का काम करेंगी।

डीएनडी बॉर्डर पर जोरदार स्वागत हुआ
इससे पहले प्रियंका गांधी का नोएडा डीएनडी बॉर्डर पर जोरदार स्वागत किया गया। सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस नेताओं ने प्रियंका गांधी का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। प्रियंका गांधी के गले में फूलों की माला पहनाकर पंखुड़ी पाठक ने उनका स्वागत किया। डीएनडी बॉर्डर पर स्वागत करने के बाद प्रियंका गांधी सीधा नोएडा सेक्टर-26 कालीबाड़ी मंदिर पहुंची।

अन्य खबरें