यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : सपा ने 39 प्रत्याशियों की जारी की लिस्ट, गायत्री प्रजापति की पत्नी महराजी को अमेठी से बनाया उम्मीदवार

Tricity Today | गायत्री प्रजापति



UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही समय बचा है ऐसे में सभी राजनीतिक दल अपने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर रहें हैं। मंगलवार को समाजवादी पार्टी ने 39 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। जिसमें सपा सरकार में मंत्री रहे गायत्री प्रजापति की पत्नी महराजी प्रजापति को अमेठी विधानसभा सीट से टिकट दिया है। बता दें कि बीते सोमवार को सपा ने 159 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। जिसमें मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, जसवंत नगर से प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव चुनावी मैदान उतारा है। सपा ने 30 मुस्लिम और 12 यादवों को टिकट दिया है। 

सपा ने 39 प्रत्याशियों की सूची 
  1. मरहरा से अमित गौरव
  2. बीसलपुर से दिव्या गंगवार
  3. लहरपुर से अनिल वर्मा 
  4. मिश्रिख से मनोज राजवंशी 
  5. कस्ता से सुनील कुमार लाला
  6. सांडी से उषा वर्मा 
  7. सलोन से जगदीश प्रसाद 
  8. जगदीशपुर से रचना कोरी
  9. गौरीगंज से राकेश प्रताप
  10. अमेठी से महराजी प्रजापति 
  11. सुल्तानपुर से अनूप सांडा 
  12. सुल्तानपुर सदर से अरुण वर्मा 
  13. लम्भुआ से संतोष पांडेय
  14. कादीपुर से भगेलू राम
  15. इटावा से सर्वेश शाक्य
  16. बिल्हौर से रचना सिंह
  17. गोविंदनगर से सम्राट विकास
  18. किदवई नगर से ममता तिवारी
  19. हमीरपुर से रामप्रकाश प्रजापति 
  20. खागा से राम तीरथ परमहंश
  21. कुंडा से गुलशन यादव
  22. पट्टी से राम सिंह पटेल
  23. रानीगंज से विनोद दुबे 
  24. मंझनपुर से इंद्रजीत सरोज
  25. सोरांव से गीता पासी 
  26. हंडिया से हाकिम चंद्र बिन्द
  27. मेजा से संदीप पटेल
  28. करछना से उज्ज्वल रमण सिंह 
  29. इलाहाबाद उत्तरी से संदीप यादव
  30. बारा से अजय मुज्जा  
  31. कोरांव से रामदेव निडर
  32. मिल्कीपुर से अवधेश प्रसाद 
  33. अयोध्या से पवन पांडेय
  34. नानपारा से माधुरी वर्मा
  35. बहराइच से यासिर शाह
  36. पयागपुर से मुकेश श्रीवास्तव
  37. गोंडा से सूरज सिंह
  38. कटरा बाजार से बैजनाथ दुबे 
  39. कर्नलगंज से योगेश प्रताप सिंह

अन्य खबरें