बड़ी खबर : बाबू हुकुम सिंह के नाती ने अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए ठोकी दावेदारी, वेस्ट यूपी और गुर्जर समाज में खुशी की लहर

यूपी-वेस्ट | 10 महीना पहले | Mayank Tawer

Tricity Today | अपने नाना बाबू हुकुम सिंह और माता-पिता के साथ डॉ.हर्षवर्धन



Greater Noida Desk : राजनीति में बड़ा नाम हासिल करने वाले और कैराना के पूर्व सांसद बाबू हुकुम सिंह के नाती डॉक्टर हर्षवर्धन सिंह ने अमेरिका में राष्ट्रपति की दावेदारी ठोकी है। रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति के दावेदार होने की सूची में बाबू हुकम सिंह के नाती डॉक्टर हर्षवर्धन का नाम शामिल किया गया है। इसकी घोषणा होने के बाद पूरे वेस्ट यूपी में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। उनकी दावेदारी से बुलंदशहर के गांव सौजना में भी खुशी की लहर है।

बुलंदशहर के रहने वाले हैं डॉक्टर हर्षवर्धन
डॉक्टर हर्षवर्धन मूल रूप से बुलंदशहर में स्थित गांव सोजना रानी के रहने वाले हैं। हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह ने बताया कि करीब 40 साल पहले उनकी बहन नंदिनी और जीजा त्रिभुवन सिंह अमेरिका में चले गए थे। वहां पर उनका बड़ा कारोबार है। उनके 38 वर्षीय बेटे हर्षवर्धन सिंह ने एयरोनॉटिकल इंजीनियर किया है और वह अमेरिका की राजनीति में काफी सक्रिय हैं। उनको अब अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की दावेदारी करने का मौका मिला है। इसकी घोषणा रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से की गई है।

दादा और नाना रहे भाजपा से सांसद
हर्षवर्धन सिंह भाजपा के राज्यसभा सांसद रहे डॉ.नौनिहाल सिंह के पौत्र हैं। हर्षवर्धन सिंह के दादा नौनिहाल सिंह वर्ष 1992 से 1998 तक भाजपा के सांसद रहे थे। वहीं, हर्षवर्धन सिंह के नाना बाबू कुम सिंह उत्तर प्रदेश में भारतीय राजनीति का एक प्रमुख चेहरा के रूप में थे। उनका स्वर्गवास हो चुका है। बाबू हुकुम सिंह अपनी साफ छवि के लिए देश में प्रसिद्ध थे। बाबू हुकुम सिंह का निधन 80 साल की उम्र में 3 फरवरी 2018 को हुआ था। वह भारतीय जनता पार्टी और गुर्जर समाज के दिग्गज नेता माने जाते थे। कैराना और मुजफ्फरनगर में उनका बड़ा नाम शामिल था। डॉ.नौनिहाल का भी 2009 में 86 साल की उम्र में अमेरिका में निधन हो गया था।

अन्य खबरें