BIG NEWS: भाजपा की वेस्ट यूपी महिला मोर्चा लिस्ट में गौतमबुद्ध नगर पिछड़ा, गाजियाबाद और मेरठ की बल्ले-बल्ले, देखें लिस्ट

यूपी-वेस्ट | 3 साल पहले |

Google Image | प्रतीकात्मक तस्वीर



भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश ने पश्चिम क्षेत्र के महिला मोर्चा की पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। इसमें गौतमबुद्ध नगर को ज्यादातर महत्व न देकर पड़ोसी जनपदों गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर, संभल और अमरोहा के तवज्जो दी गई है। नोएडा से सिर्फ मोनिका श्रीवास्तव को सदस्य घोषित किया गया है। महिला मोर्चा पश्चिम उत्तर प्रदेश की क्षेत्रीय अध्यक्ष वर्षा कौशिक की तरफ से जारी लिस्ट में सबसे ज्यादा गाजियाबाद, मेरठ और सहारनपुर से महिला पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। 

लिस्ट के मुताबिक - 
उपाध्यक्ष पद पर - अमरोहा की विनीता सैनी
हापुड़ की अल्पना चौहान 
संभल की अंजू चौधरी 
गाजियाबाद महानगर से मोनिका पंडित 
मुरादाबाद से मिथलेश रानी 
सहारनपुर से वर्षा चोपड़ा को नियुक्त किया गया है।
 
महामंत्री पद पर  - सहारनपुर महानगर से रमा गुप्ता और बिजनौर से दीपमाला संतोषी को नियुक्ति मिली है।
 
मंत्री पद पर - गाजियाबाद महानगर से उदिता त्यागी
सिद्धि प्रधान 
कविता सिरोही 
बिजनौर से विनीता शर्मा 
सहारनपुर से सरोज शर्मा 
और शामली से पूनम राणा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कोषाध्यक्ष पद पर मेरठ की अचला सिंह की नियुक्ति हुई है।

बिजनौर की अनीता चौहान को पश्चिमी उत्तर प्रदेश महिला मोर्चा का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

सहारनपुर की रितिका शर्मा को सह मीडिया प्रभारी बनाया गया है।

गाजियाबाद की नीरू शर्मा को सोशल मीडिया प्रभारी का पद दिया गया है।

बिजनौर की रजनी कालरा को शोध विभाग प्रमुख बनाया गया है।

कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी गाजियाबाद की रचना जैन को सौंपी गई है।

सदस्य पद पर - मेरठ की कादंबरी कौशिक 
सपना अग्रवाल 
बागपत से ममता गुप्ता 
संभल से पुष्पलता पाल 
हापुड़ से मालती भारती 
मुजफ्फरनगर से तुलसी भारद्वाज 
गाजियाबाद से प्रमोद देवी कश्यप और रवीना सिंह 
बुलंदशहर से मंजू बाल्मीकि
रामपुर से मुन्नी देवी गंगवार 
और नोएडा से मोनिका श्रीवास्तव को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अन्य खबरें