BIG BREAKING : उत्तर प्रदेश में 15 आईएएस अफसरों के तबादले, कई डीएम और कमिश्नर हटाए गए, देखिए पूरी लिस्ट

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो



उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार की देर रात राज्य में 15 आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं। इनमें कई जिलों के जिलाधिकारी और मंडल आयुक्तों को इधर से उधर किया गया है। गौतमबुद्ध नगर में अपर जिला अधिकारी रह चुके आईएएस अफसर शिवाकांत द्विवेदी को प्रतीक्षा सूची से निकालकर पिछड़ा वर्ग विभाग में नियुक्ति दी गई है। बागपत के जिला अधिकारी का ट्रांसफर कर दिया गया है। 

शासन ने मिली जानकारी के मुताबिक राजकमल यादव को डीएम बागपत बनाया गया है। वंदना वर्मा को पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग का निदेशक बनाया गया है। प्रतीक्षारत आईएस शिवाकांत द्विवेदी को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। डॉक्टर काजल को बेसिक शिक्षा विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनाती दी है। शकुंतला गौतम को जिलाधिकारी बागपत से हटाकर को निदेशक स्थानीय निकाय बनाया गया है। प्रीति शुक्ला आयुक्त विंध्याचल मंडल को स्थानांतरित करके सचिव खाद्य एवं रसद विभाग बनाया गया है।

योगेश्वर राम मिश्रा को विंध्याचल मंडल का मंडल आयुक्त बनाया गया है। मनीष कुमार वर्मा को जिलाधिकारी जौनपुर बनाया गया है। गौरव दयाल को कमिश्नर अलीगढ़ का चार्ज मिला है। अमित कुमार गुप्ता को आगरा का मंडलायुक्त आगरा बनाया गया है। संजय कुमार को सचिव (वित्त विभाग) बनाया गया है। विकास गोठवाल को सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास के पद पर भेजा गया है। अनिल कुमार तृतीय को जल निगम का प्रबंध निदेशक एवं सचिव नगर विकास के पद पर भेजा गया है। दिनेश कुमार द्वितीय को जौनपुर डीएम से हटाकर आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा का चार्ज दिया गया है।

अन्य खबरें