गौतमबुद्ध नगर निकाय चुनाव : दादरी में सबसे कम और जहांगीरपुर में सबसे ज्यादा वोटिंग, केवल 90 हजार लोगों ने किया मतदान

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो



Greater Noida News : गौतमबुद्ध नगर की 4 नगर पंचायत और एक नगर पालिका के लिए चुनाव संपन्न हो गया है। गौतमबुद्ध नगर के जिला सूचना अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक सुबह 7:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक 57.43% वोटिंग हुई है।

कौन से निकाय पर कितनी वोटिंग हुई
गौतमबुद्ध नगर के सूचना अधिकारी राकेश चौहान ने बताया कि निकाय चुनाव में कुल 57.43% वोटिंग हुई है। जिसमें दादरी नगर पालिका परिषद के लिए 51.88 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया है। जेवर नगर पंचायत में 64.73% लोगों ने मतदान किया है। जहांगीरपुर नगर पंचायत में सबसे ज्यादा वोटिंग हुई। वहां पर 74.01% लोगों ने अपने मत का इस्तेमाल किया है। दनकौर नगर पंचायत में 64.28% और बिलासपुर नगर पंचायत में 65.43% वोटिंग हुई है। कुल मिलकर गौतमबुद्ध नगर की सभी 5 निकायों पर 57.43% मतदान हुआ है।

जिले में कैसे बढ़ा वोट प्रतिशत

सुबह 9:00 बजे तक की वोटिंग
दादरी पालिका परिषद - 10.3%
दनकौर नगर पंचायत - 11.7%
बिलासपुर नगर पंचायत - 14.2%
जेवर नगर पंचायत  - 13%
जहांगीरपुर नगर पंचायत - 10.7%
कुल - 11.94%

सुबह 11:00 बजे तक की वोटिंग
दादरी पालिका परिषद - 23.48%
दनकौर नगर पंचायत - 27%
बिलासपुर नगर पंचायत - 31.51%
जेवर नगर पंचायत  - 29.27%
जहांगीरपुर नगर पंचायत - 29.02%
कुल - 28.23%

दोपहर 1:00 बजे तक की वोटिंग 
दादरी पालिका परिषद - 34.13%
दनकौर नगर पंचायत - 40%
बिलासपुर नगर पंचायत - 46.20%
जेवर नगर पंचायत  - 46.07%
जहांगीरपुर नगर पंचायत - 45.02%
कुल - 42.44%

दोपहर 3:00 बजे तक की वोटिंग 
दादरी पालिका परिषद - 43.82%
दनकौर नगर पंचायत - 50%
बिलासपुर नगर पंचायत - 57.22%
जेवर नगर पंचायत  - 64.25%
जहांगीरपुर नगर पंचायत - 51.20%
कुल - 53.29%

दोपहर 5:00 बजे तक की वोटिंग 
दादरी पालिका परिषद - 50.52%
दनकौर नगर पंचायत - 62.28%
बिलासपुर नगर पंचायत - 64.59%
जेवर नगर पंचायत  - 62.02%
जहांगीरपुर नगर पंचायत - 64.80%
कुल - 60.87%

शाम 6:00 बजे तक की वोटिंग
दादरी पालिका परिषद - 51.88%
दनकौर नगर पंचायत - 64.28%
बिलासपुर नगर पंचायत - 65.43%
जेवर नगर पंचायत - 64.73%
जहांगीरपुर नगर पंचायत - 74.01%
कुल - 57.43%

अन्य खबरें