शाहजहांपुर से बड़ी खबर : बर्थडे पार्टी में चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, वीडियो वायरल

Tricity Today | बर्थडे पार्टी में चलीं ताबड़तोड़ गोलियां



Shahjahanpur : पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने डांस पार्टी में जमकर गोलियां बरसाईं। गांव में गोली चलने से भगदड़ मचगई। हथियारों से लैस आधा दर्जन दबंगों ने गांव में दहशत फैला दी। बेटा होने की खुशी में गांव में दावत और डांस पार्टी चल रही थी। तभी अचानक तमंचा और बन्दूकों से लैस आधा दर्जन दबंगों हथियार लहराते हुए ग्रामीणों पर फायरिंग करने लगे। गोली चलने से डांस पार्टी में भगदड़ मच गई। दबंगों की फायरिंग और हथियार लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। घटना की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है।

थाना कटरा क्षेत्र का मामला
घटना शाहजहांपुर के थाना कटरा क्षेत्र के गांव कोठा की है। यहां के रहने बाले महेंद्र ने बेटा होने की खुशी में गांव बालों की दावत रखी थी जिसमे डांस पार्टी भी थी। बताया जा रहा आधी रात को जब डांस पार्टी चल रही थी तभी गांव के ही सुरेन्द्र, मुकेश ,राजेश और टिंकू सहित लगभग आधा दर्जन लोग हाथों में बन्दूक, रायफल और तमंचा लेकर आ गए। दबंगों ने डांस पार्टी देख रहे सुजान और सत्यपाल पर फायर कर दिया। 

पुरानी रंजिश में हुई घटना
बताया जा रहा है कि सत्यपाल और सुजान से दबंगों की पुरानी रंजिश चल रही थी। फायर की आबाज सुनकर गांव में भगदड़ मच गई। दवंग असलहा लहराते हुए मार पीट करने लगे। तभी किसी ने दवंगों की खुली गुण्डई को कैमरे में कैद कर लिया और पुलिस को फोन कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल सत्यपाल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा और आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। डांस पार्टी में चली गोली का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

अन्य खबरें