लोकसभा चुनाव 2024 : मैनपुरी में वोट मांगने वक्त डिंपल यादव ने भाजपा पर कसा तंज, कहा- इनकी गारंटी नहीं झुनझुना है

Google Photo | Dimple Yadav and Akhilash Yadav



Mainpuri News : उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट से अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव चुनाव लड़ रही है। जहां एक तरफ डिंपल यादव इंडिया गठबंधन से चुनाव लड़ रही है तो दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी का टिकट पर जयवीर सिंह मैदान में है। डिंपल यादव ने मैनपुरी में वोट मांगते वक्त भाजपा उम्मीदवार जयवीर सिंह के अलावा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा है।

पहले जयवीर सिंह को लपेटा
डिंपल यादव ने कहा, "बीजेपी प्रत्याशी जयवीर सिंह कोई चैलेंज नहीं है। यहां के लोग जागरूक हैं, वह समझते हैं। जब भी सपा की सरकार आई है, मैनपुरी का विकास हुआ है। 25 साल के मैनपुरी और आज के मैनपुरी में जमीन-आसमान का फर्क है। पिछले 7 से 8 सालों में यहां का विकास थमा है। लोग इस बात को महसूस कर रहे हैं।"

भाजपा पर कसा तंज
अखिलेश यादव की पत्नी ने आगे कहा, "अच्छा है आए थे। मगर, उतरे सैफई में ही थे। अच्छा है कि उन्हें सैफई देखने को मिल गया। हवाई पट्टी भी सैफई में है और यहां से एक्सप्रेसवे पकड़कर ही वह आगे गए हैं। अच्छी बात है कि इस तरह का विकास कार्य देखते हुए यहां से गए हैं। अगर आप इनकी पहले की गारंटी की बात करें, तो आपको समझ आ जायेगा कि क्या गारंटी है या झुनझुना है। युवा, किसान, हमारी माताएं-बहनें जागरुक हैं। गांव-गांव में लहर है गठबंधन की, समाजवादी पार्टी की।"

अन्य खबरें