यूपी में एक मामला ऐसा भी : लव मैरिज के 15 दिन बाद टूटी शादी, पति ने कहा- पहले इंग्लिश सीखकर आओ

Google Photo | प्रतीकात्मक फोटो



Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाओगे। उत्तर प्रदेश के आगरा में लव मैरिज के 15 दिन बाद ही शादी टूट गई। जिसकी मुख्य वजह इंग्लिश भाषा बनी। पति का कहना है कि उसकी नवेली दुल्हन को इंग्लिश बोलना नहीं आता है, इसलिए यह शादी टूट गई है। लड़की आगरा की रहने वाली है और लड़का मूल रूप से साउथ इंडिया का रहने वाला है। फिलहाल लड़का ट्रेनिंग के लिए आगरा आया हुआ था। वह एक प्राइवेट बैंक में नौकरी करता है। 

कैसे शुरू हुआ विवाद
जानकारी के मुताबिक, आगरा की लड़की और साउथ इंडिया के लड़के के बीच पहले दोस्ती हुई थी। दोस्ती के बाद धीरे-धीरे दोनों में प्यार बढ़ गया। करीब तीन महीने पहले दोनों ने शादी कर ली, लेकिन कुछ दिन बाद ही विवाद होने लगा। विवाद इस बात पर होने लगा कि लड़की को इंग्लिश नहीं आती है। उसको इंग्लिश बोलने में दिक्कतें होती हैं। जबकि दूसरी तरफ लड़का साउथ इंडियन है, इसलिए उसको हिंदी नहीं आती है और वह केवल इंग्लिश बोलना है। लव मैरिज के 15 दिन बाद ही दोनों में इंग्लिश भाषा को लेकर विवाद हुआ और बात शादी टूटने तक आ गई। 

पुलिस की भी एक नहीं चली
शादी टूटने के बाद लड़की अपने मायके पहुंची और पूरी बात अपने परिवार को बताई। जिसके बाद मामला थाने में पहुंचा। पुलिस ने दोनों का समझौता करवाने का प्रयास किया, लेकिन लड़के का कहना है कि उसे हिंदी नहीं आती है। वह केवल इंग्लिश में बात करता है। जब तक उसकी पत्नी इंग्लिश में बात नहीं करेगी, वह उसको अपने साथ नहीं रख सकता। कुल मिलाकर लड़के ने साफतौर पर दुल्हन को साथ रखने से इनकार कर दिया है।

अन्य खबरें