झांसी : गर्मी और उमस से लोग परेशान, घर से बाहर निकलना हुआ मुश्किल

Google Image | Symbolic Photo



Jhansi : सूर्य की तपन और गर्मी के तेवर से इन दिनों इंसान परेशान है। सुबह से ही गर्मी अपना रंग दिखाना शुरु कर देती है। झांसी में इन दिनों सुबह से ही गर्मी के तेवर देखने को मिल रहे है। सारे दिन लोगों को गर्मी का एहसास होता है। सूर्य की तपन और उमस के कारण इन दिनों झांसी में तापमान भी लगातार बढ़ रहा है। 36 से लेकर 42 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंच रहा है।

घर से बहार निकलना हुआ मुश्किल 
गर्मी और उमस से बचने के लिए राहगीरों को गमछे और तोलिए का सहारा लेना पड़ रहा है। इतना हीं नही कुछ दूर चलने के बाद ही लोगों के मुंह सूखने लगते हैं। जिसके लिए वह तरल पदार्थ लेते हैं। फिर चाहे वह नारियल पानी या फिर नीबू पानी हो। वही जब आमजन से बात की गई तो उन्होंने बताया कि गर्मी और उमस से उनका हाल बेहाल है। जिसके कारण बाहर निकल कर काम करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

तरल पदार्थ का करना पड़ता है सेवन 
एक राहगीर ने बताया कि उमस भरी गर्मी से निजात पाने के लिए वह अपने साथ पानी की बॉटल रख कर चलता है और धूप से बचने के लिए गमछा रखता है। और समय-समय पर तरल पदार्थ जैसे नींबू पानी और नारियल पानी का सेवन करना पड़ता है। अधिक गर्मी की वजह से लोग डी हाइड्रेशन का सीकर हो रहे है। साथ ही हॉस्पिटल्स में भी गर्मी की वजह से मरीज़ो की संकिया बढ़ रही है।

अन्य खबरें