बड़ी खबर : राजकुमार भाटी और महेश आर्य बने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता

Tricity Today | महेश आर्य और राजकुमार भाटी



Lucknow\Greater Noida : समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दादरी विधानसभा सीट से पार्टी के प्रत्याशी रहे राजकुमार भाटी को तीसरी बार समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोनीत किया गया है। वहीं, ग्रेटर नोएडा में सेक्टर पी-3 के निवासी पूर्व विधान परिषद सदस्य महेश आर्य को भी राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है। उनका यह मनोनयन राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया है। राजकुमार भाटी के पास राजनीति का बहुत लंबा अनुभव है। वह लगातार समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। उनकी गिनती पार्टी के तेजतर्रार प्रवक्ता के रूप में होती है।

महेश आर्य विधान परिषद सदस्य रहे हैं और वह अपनी बात को दमदार तरीके से रखने के लिए जाने जाते हैं। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष इन्दर प्रधान ने दोनों प्रवक्ताओं को बधाई देते हुए कहा, "इन दोनों के मनोनयन से जिले के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। जिले के दोनों नेताओं को जिम्मेदारी मिलने से समाजवादी पार्टी और मजबूत होगी।"

अन्य खबरें