आगरा में एक बीवी ऐसी भी : पहले गन्दा आरोप लगाकर बलमा को भेजा जेल, फिर जमानत पर छुड़वाकर दिखाया प्यार

Google Image | Symbolic Image



Agra : आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में एक अजीबोगरीब मामला देखने को मिला है। ताजगंज क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह किसी अन्य लड़की के साथ होटल में रुका हुआ है। पुलिस ने जब होटल में जाकर देखा तो सच सामने आया। बाद में पत्नी ने पति की जमानत कराई और अपने साथ घर ले गई। 

युवती के साथ प्रेम संबंध होने का लगाया आरोप 
आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में एक महिला अपने परिवार के साथ रहती है। महिला ने पति पर आरोप लगाया कि वह उसके साथ मारपीट करता है। सोमवार को अपने पति के खिलाफ शांति भंग और किसी अन्य लड़की के साथ होटल में रुके होने की जानकारी दी थी। जानकारी के अनुसार जब पुलिस ने होटल में जाकर देखा तो पति होटल के कमरे में अकेला मिला। 

शांति भंग करने की कार्रवाई की
पति को अकेला देख दोनों के बीच काफी देर तक विवाद चला। महिला ने अपने पति पर किसी अन्य युवती के साथ प्रेम संबंध होने के आरोप लगाए। पुलिस ने पति के खिलाफ शांति भंग करने की कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से ही पति को गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस का बयान 
ताजगंज थाना प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार ने बताया कि पत्नी ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। पति के खिलाफ शांति भंग करने की कार्रवाई कर गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद पत्नी खुद पति की जमानत करा अपने साथ घर ले गई।

अन्य खबरें