बड़ी खबर : यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, अगवा युवती को बरामद करने जा रही महिला आरक्षी समेत 4 पुलिसकर्मियों की मौत

Social Media | हादसा



Yamuna Exprewssway : यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार की सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हुई है। जिसमें 4 पुलिसकर्मियों भी शामिल हैं। यह घटना मथुरा जनपद की है। घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। यह हादसा यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 80 (सुरीर) पर हुआ है।

4 पुलिसकर्मियों समेत 5 की मौत
शुक्रवार की सुबह करीब साढे चार बजे मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर यह हादसा हुआ है। इस दर्दनाक एक महिला की भी मौत हुई है। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में बोलेरो गाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। हादसे में 4 पुलिसकर्मियों समेत 5 लोगों की दर्दनाक मोत हो गई। 

मृतकों में महिला पुलिसकर्मी भी शामिल
गाड़ी में सवार मुख्य आरक्षी भवानी प्रसाद, महिला आरक्षी हीरा देवी, चालक जगदीश, पुलिस मित्र रवि कुमार और आरक्षी कमलेंद्र यादव की मौत हुई है। जबकि मुख्य आरक्षी रतिराम, धर्मेंद्र कुमार और प्रीति घायल हो गए। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ के थाना भूडेरा की पुलिस टीम अगवा की गई युवती को बरामद करने के किए हरियाणा के बहादुरगढ़ दबिश में जा रही थी।

हादसे के बाद लग गई वाहनों की कतार
शुक्रवार सुबह हुए हादसे के बाद यमुना एक्सप्रेसवे की एक लाइन वाहनों की कतार से जाम हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बोलेरो को हटाया और रास्ते को सुचारू कराया है। वहां मौजूद लोगों का कहना है कि यह हादसा काफी भयानक था।

अन्य खबरें