दुखद : प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा के पिता का निधन, योगी ने जताया शोक

Google Image | रणबीर सिंह



उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा के पिता रणबीर सिंह का शुक्रवार की देर शाम उपचार के दौरान निधन हो गया। वे 92 वर्ष के थे और पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे। उनका उपचार शामली के एक निजी अस्पताल में चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना से शोक हो गया है। 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा के पिता रणवीर सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की है।

भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी समेत अनेक लोग उनके थानाभवन स्थित आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंच रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार उनका अंतिम संस्कार शनिवार को थानाभवन में ही उनके फार्म हाउस के निकट किया जाएगा।

अन्य खबरें