ग्रेटर नोएडा के स्टूडेंट्स ने बनाई स्पेशल बाइक, सिंगल चार्ज पर मचाएगी धमाल

Auto Expo 2023 : ग्रेटर नोएडा के स्टूडेंट्स ने बनाई स्पेशल बाइक, सिंगल चार्ज पर मचाएगी धमाल

ग्रेटर नोएडा के स्टूडेंट्स ने बनाई स्पेशल बाइक, सिंगल चार्ज पर मचाएगी धमाल

Tricity Today | ग्रेटर नोएडा के स्टूडेंट्स ने बनाई स्पेशल बाइक

Greater Noida : ऑटो एक्सपो में सभी गाड़ियों के ऊपर से पर्दा उठ चुका है। इस बार ग्रेटर नोएडा में स्थित शारदा यूनिवर्सिटी के 6 लड़कों ने अपनी अनोखी इलेक्ट्रिक बाइक बनाई है। खास बात यह है कि इस बाइक को बनाने में केवल 7 दिनों का समय लगे हैं। शारदा यूनिवर्सिटी के 6 स्टूडेंट्स ने केवल 7 दिनों में यह बाइक बना दी। इस बाइक की टॉप स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटा है।

3 घंटे में होगी फुल चार्ज
इस बाइक को शारदा यूनिवर्सिटी के निखिल, निकुंज, सुमेक, दीपक, सौरभ और अनंत ने बनाया है। निखिल ने बताया कि एक इलेक्टिक बाइक कुल 3 घंटे में फूल चार्ज हो जाएगी। जिसके बाद 100 किलोमीटर का सफर तय करेगी। इस बाइक की टॉप स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटा मैक्सिमम है। 

बाइक को बनाने में कितना खर्चा आया
निकुंज और सुमेक ने बताया कि इस इलेक्टिक बाइक की लंबाई 1660MM है। वहीं, बैठने वाली सीट की लंबाई 770MM है। इस बाइक पर एक साथ 180 किलो का वजन रख सकते हैं। इस बाइक को बनाने में 1.75 लाख रुपए का खर्च आया है। इस इलेक्ट्रिक बाइक की ऊंचाई 2.5 फुट है। इस बाइक को बनाने वाले सभी 6 स्टूडेंट गाजियाबाद, पटना और फरीदाबाद के रहने वाले हैं।

55% कंपनियां स्टार्टअप के रूप में आई
आपको बता दें कि इस बार ऑटो एक्सपो में स्टार्टअप ज्यादा है। करीब 55 प्रतिशत स्टार्टअप की कंपनियां है। इनमें बेंगलुरु और उत्तर प्रदेश के लोग ज्यादा हैं। आज ऑटो एक्सपो 2023 का तीसरा दिन है। इस बार इलेक्ट्रिक वाहनों पर ज्यादा जोर दिया गया है। अंदाजा इस बात से लगा सकते हो कि मारुति सुजुकी, टाटा, एमजी हुंडई और किआ ने अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ियां पेश की है। यहां तक की बड़े वाणिज्य वाहन भी इलेक्ट्रिक रूप में पेश किए गए हैं। इलेक्ट्रिक के अलावा हाइड्रोजन पर भी ज्यादा जोर डाला जा रहा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.