मुजफ्फरनगर सांसद ने भूमाफिया मुद्दे पर संजीव बालियान को घेरा, कहा- बिल्डरों को फायदा पहुंचाया

संसद में मुखर हुए हरेंद्र मलिक : मुजफ्फरनगर सांसद ने भूमाफिया मुद्दे पर संजीव बालियान को घेरा, कहा- बिल्डरों को फायदा पहुंचाया

मुजफ्फरनगर सांसद ने भूमाफिया मुद्दे पर संजीव बालियान को घेरा, कहा- बिल्डरों को फायदा पहुंचाया

Google Image | सपा सांसद हरेंद्र मलिक

Delhi NCR News : सपा सांसद हरेंद्र मलिक ने गुरुवार को लोकसभा में मुजफ्फरनगर से जुड़े कई अहम मुद्दे उठाए। संसद में प्रश्नकाल के दौरान उन्होंने मुजफ्फरनगर में भूमाफिया के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। इसमें उनका इशारा पूर्व सांसद संजीव बालियान की ओर था।

प्रशासन करा रही जमीन पर कब्जा
सपा सांसद ने कहा कि प्रशासन से मिलीभगत कर कुछ लोगों ने जमीन के बड़े हिस्से पर कब्जा कर लिया। शहर के दक्षिणी हिस्से में बिल्डर को फायदा पहुंचाने का काम किया गया। गांधी कॉलोनी, द्वारिका पुरी जैसी कॉलोनियों के लोग लोन न ले पाने के कारण परेशान हैं।

विरासत के साथ हो रही छेड़छाड़ 
उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों पर भूमाफिया की नजर है। उन्हें शत्रु संपत्ति घोषित कर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। शहर के बीचोंबीच मुख्य स्थान को शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में बदलने का काम चल रहा है। यह हमारी विरासत के साथ छेड़छाड़ है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.