फिर थमी दिल्ली की रफ्तार, कई घंटे तक प्रभावित हुई मेट्रो, यात्रियों का फूटा गुस्सा

बड़ी खबर : फिर थमी दिल्ली की रफ्तार, कई घंटे तक प्रभावित हुई मेट्रो, यात्रियों का फूटा गुस्सा

फिर थमी दिल्ली की रफ्तार, कई घंटे तक प्रभावित हुई मेट्रो, यात्रियों का फूटा गुस्सा

Google Image | फिर थमी दिल्ली की रफ्तार, कई घंटे तक प्रभावित हुई मेट्रो

New Delhi : दिल्ली मेट्रो के सैकड़ों यात्रियों को येलो लाइन के कई स्टेशनों पर काफी भीड़भाड़ का सामना करना पड़ा है। येलो लाइन पर एक ट्रेन में ‘‘तकनीकी खामी’’ के कारण सुल्तानपुर और घिटोरनी स्टेशन के बीच मेट्रो सेवाएं करीब तीन घंटे तक बाधित रहीं। दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन दिल्ली में समयपुर बादली को गुरुग्राम में हुडा सिटी सेंटर से जोड़ती है।

लोगों का सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा
एक ट्रेन में ‘‘तकनीकी खामी’’ के कारण सुल्तानपुर और घिटोरनी के बीच सुबह सात बजे से 10 बजे तक मेट्रो सेवाएं उपलब्ध न होने के कारण कई लोग फंस गए। कई यात्रियों ने मेट्रो स्टेशन पर और उनके आसपास मची अफरा-तफरी की तस्वीरें और वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किए। एक वीडियो में लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचने के लिए सवारी गाड़ियों के अलावा अन्य वाहन का इस्तेमाल करते हुए भी देखा गया।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने बयान जारी किया
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के अधिकारियों ने बताया कि येलो लाइन पर सामान्य सेवाएं बहाल कर दी गई हैं। इससे पहले उसने सुबह करीब सात बजे ट्वीट कर यात्रियों को सेवाओं में बाधा की सूचना दी थी। डीएमआरसी ने कहा था, ‘‘येलो लाइन पर सुल्तानपुर और घिटोरनी के बीच सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं। हुडा सिटी सेंटर और घिटोरनी के साथ ही सुल्तानपुर और समयपुर बादली के बीच सेवाएं उपलब्ध हैं। बाकी सभी लाइनों पर सेवाएं सामान्य है।’’

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.