ऑफिस के बाहर गोली मारकर उतारा मौत के घाट, जानिए किसने दिया वारदात को अंजाम

गाजियाबाद में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या : ऑफिस के बाहर गोली मारकर उतारा मौत के घाट, जानिए किसने दिया वारदात को अंजाम

ऑफिस के बाहर गोली मारकर उतारा मौत के घाट, जानिए किसने दिया वारदात को अंजाम

Tricity Today | गाजियाबाद में 55 वर्षीय विक्रम मावी प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

Ghaziabad News : गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर इलाके में शनिवार देर रात एक प्रॉपर्टी डीलर की उसके ऑफिस के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच में पता चला है कि मृतक के सगे भांजे ने वारदात को अंजाम दिया है। 

यह है पूरा मामला
पुलिस के मुताबिक 55 वर्षीय विक्रम मावी गांव टीला शाहबाजपुर के रहने वाले थे। उनका प्रॉपर्टी डीलिंग और पार्किंग का काम है। उनका दफ्तर प्रेमनगर कॉलोनी में बना हुआ है। शनिवार रात करीब साढ़े 9 बजे वो अपने दफ्तर के बाहर खड़े थे। तभी एक बाइक पर दो लोग आए अैर करीब चार राउंड फायरिंग की। पेट में गोली लगने से घायल विक्रम मावी को दिल्ली के जीटीबी हॉस्पिटल में मृत घोषित कर दिया।

मामा-भांजे के बीच 2015 से चल रही रंजिश 
डीसीपी विवेक चंद यादव ने बताया कि विक्रम मावी की हत्या का आरोप उसके सगे भांजे पवन मावी पर है। मृतक और आरोपी दोनों पर ही लोनी थाने में पांच-पांच आपराधिक मुकदमे चल रहे हैं। दोनों के बीच साल-2015 से रंजिश है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके बाद ही हत्या की सही वजह पता चल पाएगी।

आक्रोशित परिजनों ने किया हंगामा 
हत्या से नाराज परिवार के लोग और जानकार रविवार को मृतक का शव लेकर कमिश्नर दफ्तर पर जाने लगे। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो लोगो ने शव को एंबुलेंस से निकाल काफी दूर लोग कंधे पर ही लेकर चलते रहे। इस दौरान सड़क पर जाम भी लगा। मृतक के भतीजे रोहित ने बताया कि हत्या का आरोपी पवन भाटी जिला बदर है और उस पर पहले से भी मुकदमे दर्ज हैं और मृतक विक्रम मावी पहले भी खतरा बता चुके थे लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की। पुलिस की लापरवाही के चलते उनकी हत्या हुई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.