कैसे रखता है आपकी खबर और लेता है एक्शन, जानिए यहां

गाजियाबाद आयकर विभाग : कैसे रखता है आपकी खबर और लेता है एक्शन, जानिए यहां

कैसे रखता है आपकी खबर और लेता है एक्शन, जानिए यहां

Tricity Today | कार्यक्रम का आयोजन

  • ई वेरिफिकेशन और थर्ड पार्टी कंप्लेंट की शंकाओं का समाधान
  • मुख्य आयकर आयुक्त ने जागरूकता कार्यक्रम में दी जानकारी
Ghaziabad News : गाजियाबाद में आयकर विभाग द्वारा ई वेरिफिकेशन और थर्ड पार्टी कंप्लेंट को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गाजियाबाद जनपद के व्यापारियों ने चार्टर्ड अकाउंटेंट, आयकर वकील एवं आयकर विभाग के अधिकारियों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। आयकर विभाग द्वारा ई वेरीफिकेशन को लेकर सभी की शंकाओं का निवारण करके उनकी समस्याओं को दूर किया।

अधिकारी ने दिया समाधान
प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त सुशील झा ने  बताया कि आज हम सूचनाओं के युग में जी रहे हैं और आयकर विभाग द्वारा समय समय पर सूचना एकत्रित की जाती हैं। सूचनाओं को एकत्रित करने के बाद विभाग द्वारा उन्हें उपयोग में लाया  जाता है। सूचना एकत्रित करने के बाद उनको किस तरह से उपयोग में लाया जाता है और किस तरह से सटीक सूचना एकत्रित की जाती है इसके बारे में आज एक कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इसी तरह आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से करदाताओं की समस्याओं का निवारण किया जाता है।

करदाताओं की संख्या में वृद्धि
भारत की अर्थव्यवस्था अच्छी ग्रोथ कर रही है। जिससे करदाता काफी उत्साहित हैं। और करदाताओं की संख्या में काफी इजाफा हो रहा है। आयकर भी काफी मात्रा में बढ़ा है। उन्होंने बताया की पश्चिमी उत्तर प्रदेश गत वर्ष पीडीएस के संग्रह में देशभर में पहले नंबर रहा वहीं उससे पिछली साल डायरेक्ट टैक्स का ग्रोथ भी नंबर वन था। कार्यक्रम में आए चार्टर्ड अकाउंटेंट एवं वकीलों का कहना है कि इस कार्यक्रम से हमें बहुत मदद मिली है और इस प्रकार के कार्यक्रम समय समय पर आयोजित होते रहने चाहिए। हम अपनी परेशानियों को आयकर विभाग से सीधे-सीधे बता सकते हैं और उनका निवारण भी करा सकते हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.