गाजियाबाद में भाजपा और रालोद ने फिर दोहराया, अबकी बार 400 पार

लोकसभा चुनाव 2024 : गाजियाबाद में भाजपा और रालोद ने फिर दोहराया, अबकी बार 400 पार

गाजियाबाद में भाजपा और रालोद ने फिर दोहराया, अबकी बार 400 पार

Tricity Today | गाजियाबाद में भाजपा और रालोद ने फिर दोहराया

Ghaziabad News : गाजियाबाद में भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल की समन्वय बैठक मंगलवार को लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन में आयोजित की गई। इस दौरान दोनों पार्टीयों के नेताओं ने अपने कार्यकर्ताओं को गाजियाबाद लोकसभा चुनाव जीत का मंत्र दिया है। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं के साथ एक बार फिर 400 पार का नारा भी दोहराया। 

ऐतिहासिक होगी अतुल गर्ग की जीत 
बैठक में राष्ट्रीय लोकदल के महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कहा देश के प्रधानमंत्री मोदी ने स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह का सम्मान करके हम सभी के दिलों को जीता है हम अपने आप को एनडीए का मजबूत हिस्सा साबित करने के लिए अतुल गर्ग की जीत को ऐतिहासिक बनाने का काम करेंगे। हमारे पार्टी के कार्यकर्ता और नेता की उपयोगिता आपके साथ पूरे लोकसभा क्षेत्र में जहां चाहे वहां उपयोग में तत्पर रहेगी। भाजपा के प्रभारी मानवेंद्र सिंह ने कहा एनडीए गठबंधन इस बार 400 पार के नारे को साकार करने की शुरुआत गाजियाबाद की ऐतिहासिक जीत के साथ करेंगे। 

चौधरी चरण सिंह और दीनदयाल की सोच थी एक     
कार्यक्रम के संयोजक आशु वर्मा ने कहा दलों की मजबूरी कभी-कभी राजनीतिक पृष्ठभूमि में हो सकती है लेकिन हम सभी के दिल तो पहले से ही मिले हुए थे क्योंकि किसानों के मसीहा भारत रत्न चौधरी चरण सिंह और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की सोच बिल्कुल एक जैसी थी। भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा और लोकदल की महानगर अध्यक्ष रेखा चौधरी ने बारी-बारी से दोनों दलों के परिवार से आए सभी नेताओं का कार्यकर्ताओं का दिल से आभार जताते हुए लोकसभा प्रत्याशी अतुल गर्ग को उनके ऐतिहासिक जीत के लिए आश्वत किया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.