भारतीय किसान संगठन एकता ने आफताब राणा को बनाया जिला सचिव

गाजियाबाद में किसानों की आवाज होगी बुलंद : भारतीय किसान संगठन एकता ने आफताब राणा को बनाया जिला सचिव

भारतीय किसान संगठन एकता ने आफताब राणा को बनाया जिला सचिव

Tricity Today | भारतीय किसान संगठन एकता ने आफताब राणा को बनाया जिला सचिव

Ghaziabad News : भारतीय किसान संगठन एकता ने आफताब राणा का गाजियाबाद का जिला सचिव बनाया है। उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद यादव ने जिला सचिव का लेटर सौंपा। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद यादव ने कहा कि आफताब राणा पिछले काफी समय से संगठन में बतौर सदस्य काम कर रहे थे। उनकी कार्यशैली से प्रभावित होकर उन्हें जिला सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। 

किसानों का दर्द समझता हूं
नवनियुक्त जिला सचिव आफताब राणा ने बताया कि वह भारतीय किसान संगठन एकता से लंबे समय से जुड़े हैं। कई बार किसानों के हुए धरना प्रदर्शन में और बैठकों में शामिल रहे हैं। उन्हें पता है कि गाजियाबाद में किसानों के क्या-क्या मुद्दे हैं। वह किसानों का दर्द समझते हैं। इसके अलावा जिले की समस्याओं से भी अवगत हैं। उन्होंने बताया कि जिला सचिव बनने के बाद उनके ऊपर अब ज्यादा जिम्मेदारी आ गई है। अब वह और सक्रिय तौर पर कार्य करेंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.