पति ने बेडरूम का वीडियो बनाकर दोस्तों को दिखाया, पीड़िता ने पुलिस से लगाई गुहार 

गाजियाबाद में नॉनवेज नहीं खाने पर महिला से हैवानियत : पति ने बेडरूम का वीडियो बनाकर दोस्तों को दिखाया, पीड़िता ने पुलिस से लगाई गुहार 

पति ने बेडरूम का वीडियो बनाकर दोस्तों को दिखाया, पीड़िता ने पुलिस से लगाई गुहार 

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

Ghaziabad News : गाजियाबाद के थाना कविनगर क्षेत्र में एक विवाहिता ने पति समेत ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि ससुराल वालों ने दहेज और नॉनवेज नहीं खाने पर उसके साथ हैवानियत की है। पति ने उसकी बेडरूम की वीडियो अपने रिश्ते की बहन को दिखाई। इसके बाद पति ने बेडरूम की वीडियो और उसके अंडरगारमेंट की फोटो खींचकर अपने दोस्तों को भेज दी। 

यह है पूरा मामला 
कविनगर थाना क्षेत्र निवासी युवती की शादी दिसंबर 2023 में हुई थी। शादी के बाद वह ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ससुराल में रहने लगीं। शादी में उनके पिता ने करीब 40 लाख रुपये खर्च किए थे और टाटा नेक्सन कार भी भेंट की थी। आरोप है कि कुछ दिन बाद ही उनके ससुरालियों ने टोयोटा फार्च्यूनर कार के लिए कहना शुरू कर दिया। युवती का आरोप है कि उनकी ससुराल में नॉनवेज खाते हैं, लेकिन वह नॉनवेज नहीं खाती। पति ने उन्हें भी नॉनवेज खाने के लिए दबाव डालना शुरू कर दिया। मना करने पर पति ने उनके साथ कई बार मारपीट की और शराब के नशे में अपनी रिश्ते की बहन को वीडियो कॉल कर बेडरूम में उनकी नग्न अवस्था की लाइव वीडियो दिखाया।

घर में लगवा दिए सीसीटीवी कैमरे 
विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई। विवाहिता ने पुलिस को दी शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि कई बार उनके अंडरगारमेंट के फोटो खींचकर उनके दोस्तों को फोटो भेजे। विवाहिता ने जब अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी तो उन्हें फोन से बात करने से रोकने के लिए घर में सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए गए।

नॉनवेज खाने के लिए किया प्रताड़ित 
विवाहिता ने आरोप लगाया है कि उन्हें परिवार के सभी सदस्य नॉनवेज खाने के लिए प्रताड़ित करते हैं। मना करने पर कैमरे बंद कर उनके साथ मारपीट की जाती है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.