कावड़ यात्रा पर मुस्लिमों ने की पुष्प वर्षा, लगाए हर-हर महादेव के जयकारे

गाजियाबाद में दिखाई दी भाईचारे की मिसाल : कावड़ यात्रा पर मुस्लिमों ने की पुष्प वर्षा, लगाए हर-हर महादेव के जयकारे

कावड़ यात्रा पर मुस्लिमों ने की पुष्प वर्षा, लगाए हर-हर महादेव के जयकारे

Tricity Today | कावड़ यात्रा पर मुस्लिमों ने की पुष्प वर्षा

Ghaziabad News : कांवड़ यात्रा के दौरान हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की मिसाल कायम की गई। सिहानी गांव के लोगों ने हिंदू-मुस्लिम एकता को बनाए रखते हुए गाजियाबाद के सिहानी गांव के बाहर शिविर लगाया गया। जिसमें हिंदू और मुस्लिम भाइयों ने मिलकर कावड़ यात्रियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। 

भंडारा लगाने का उद्देश्य
यूं तो गाजियाबाद जिले में मेरठ सीमा से लेकर दिल्ली बॉर्डर तक सैकड़ों शिविर लगते हैं लेकिन सिहानी गांव का शिविर सबसे अलग है यहां हिंदू मुस्लिम भाईचारा देखने को मिलता है। सिहानी गांव से होकर गुजर रहे कावड़ यात्रियों पर पुष्प वर्षा करने में मुस्लिम भाई भी सबसे आगे रहते है। इस शिविर का आयोजन सिहानी गांव की तरफ से प्रतिवर्ष किया जाता है। शिविर में कांवड़ यात्रियों के लिए खाने-पीने का उचित प्रबंध किया जाता है। इसी के साथ पेयजल और प्राथमिक चिकित्सा का भी प्रबंध शिविर की तरफ से किया जाता है।

महापौर ने गुलाब के फूलों से की वर्षा 
गाजियाबाद की महापौर सुनीता दयाल में भी पुष्प वर्षा कर कांवड़ यात्रियों का स्वागत किया। नगर निगम द्वारा लगाए गए कांवड़ शिविर में निगम अधिकारियों के साथ मिलकर महापौर ने यहां से गुजर रहे कारण यात्रियों पर पुष्प वर्षा की। गुलाब के फूलों की पंखुड़ियों से पूरा रास्ता भर गया। 

मेरठ दिल्ली रोड पर भोले की छटा
मेरठ दिल्ली रोड पर भोले बाबा के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो चुका है। हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे पैदल यात्री और डाक कांवड़ यात्रियों की झांकी दर्शनीय है। कोई अपने माता-पिता को कांवड़ में बैठा कर ला रहा है। तो कोई अपने से अधिक वजन का जल लेकर चल रहा है इस यात्रा में भोले के भक्त डीजे और संगीत के साथ कदमताल करते हुए अपने गंतव्य की तरफ जा रहे है। कांवड़ यात्रा नए-नए रुप देखने को मिल रहे है। रंग बिरंगी पोशाक पहनकर कोई कांवड़ लेकर जा रहा है। तो कोई ऐसा भी है जो यह यात्रा नंगे पैर चलकर पूरी कर रहा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.