नाराज BJP कार्यकर्ताओं ने किया थाने का घेराव

गाजियाबाद पुलिस ने भाजपा जिलाध्यक्ष से की अभद्रता : नाराज BJP कार्यकर्ताओं ने किया थाने का घेराव

नाराज BJP कार्यकर्ताओं ने किया थाने का घेराव

Google Image | Symbloice Image

Ghaziabad News : गाजियाबाद में भाजपा किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष के साथ पुलिस ने अभद्रता कर दी। यह पूरा मामला गंगनहर पटरी पर  हुआ। इसके बाद घटना से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुरादनगर थाने का घेराव कर जमकर हंगामा काटा। काफी देर शोर शराबा करने के थाना प्रभारी द्वारा जांच कराकर सख्त कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर कार्यकर्ता वापस लौट गए।

क्षेत्रीय अध्यक्ष से मिलने जा रहे थे नीरज त्यागी
भाजपा किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नीरज त्यागी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष से मिलने के लिए गंगनहर पटरी मार्ग से जा रहे थे। जब वह शनि मंदिर घाट पर पहुंचे तो वहां पर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता बंद कर रखा था। भाजपा कार्यकर्ताओं ने वहां पर मौजूद दरोगा से बैरिकेडिंग हटाने को कहा। दरोगा ने इंकार कर दिया। इस बात को लेकर दरोगा और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी हो गई। 

दरोगा से कहासुनी के बाद थाना घेरा ता
बताया जा रहा है कि दरोगा द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता की गई। इस बात से नाराज होकर भाजपा कार्यकर्ता एकत्र होकर मुरादनगर थाने में पहुंचे और प्रदर्शन कर हंगामा किया। नीरज त्यागी ने बताया कि दरोगा द्वारा अभद्रता की गई थी,जो किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

2 घंटे तक अधिक समय तक किया हंगामा
दो घंटे से अधिक समय तक भाजपा कार्यकर्ता हंगामा करते है। हंगामा बढ़ता देख मौके पर पहुंचे थानाप्रभारी ने भाजपा कार्यकर्ताओं ने निष्पक्ष जांच कराकर सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। थानाप्रभारी ने दरोगा की डयूटी किसी अन्य स्थान पर लगा दी है। एसीपी का कहना है कि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.