गाजियाबाद में सुरक्षा के बीच पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर हुई रवाना, 27 लाख लोग चुनेंगे सांसद

लोकसभा चुनाव 2024 : गाजियाबाद में सुरक्षा के बीच पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर हुई रवाना, 27 लाख लोग चुनेंगे सांसद

गाजियाबाद में सुरक्षा के बीच पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर हुई रवाना, 27 लाख लोग चुनेंगे सांसद

Tricity Today | लोकसभा चुनाव 2024

Ghaziabad News : लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल यानी कल होगा। इसके लिए गाजियाबाद प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। गुरुवार को कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर रवाना कर दी गई है। इस बार कुल 833 मतदान केंद्र हैं जिनमें 3092 बूथ बनाए गए हैं. मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसकी पूरी तैयारी कर ली गयी है

2019 में साढ़े 23 लाख थे मतदाता 
गाजियाबाद लोकसभा में 26 अप्रैल को वोटिंग होगी। गाजियाबाद लोकसभा में 27 लाख 15871 मतदाता हैं। आपको बता दें कि 2019 में 23 लाख 57546 मतदाता थे। गाजियाबाद लोकसभा 2009 में अस्तित्व में आई जबकि उससे पहले इसे हापुड लोकसभा के नाम से जाना जाता था। 26 अप्रैल को होने वाले चुनाव के लिए कल 833 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, 3092 बूथ हैं। इनमें से 608 मतदान केंद्र महत्वपूर्ण श्रेणी में आते हैं जबकि 37 संवेदनशील श्रेणी में आते हैं। साहिबाबाद विधानसभा में 1127 और गाजियाबाद विधानसभा में 506 मतदान केंद्र हैं।

मतदान प्रतिशत बढाने पर रहेगा जोर 
2014 के लोकसभा चुनाव में गाजियाबाद में 56.96 फीसदी वोट पड़े थे, जबकि 2019 में यह घटकर 55.86 फीसदी रह गया। इस बार मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन ने काफी प्रयास किये हैं। लोकसभा सीट को 29 जोन में बांटा गया है, जिसमें 3092 बीएलओ, 270 सुपरवाइजर, 29 जोनल ऑफिसर और 195 सेक्टर ऑफिसर तैनात रहेंगे। कुल 3919 ईवीएम और 4131 वीवीपैट मशीनें लगाई गई हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.