14 साल की भतीजी से कई बार किया रेप, जानिए कैसे खुला जल्लाद का राज 

गाजियाबाद में ताऊ बना हैवान : 14 साल की भतीजी से कई बार किया रेप, जानिए कैसे खुला जल्लाद का राज 

14 साल की भतीजी से कई बार किया रेप, जानिए कैसे खुला जल्लाद का राज 

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

Ghaziabad News : गाजियाबाद के शालीमार गार्डन क्षेत्र में एक शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। एक व्यक्ति ने अपनी 14 साल की भतीजी के साथ कई बार रेप किया। बताया जा रहा है कि माता-पिता की सड़क हादसे में मौत के बाद किशोरी आरोपी ताऊ के पास रहती है। घटना सामने आने के बाद आरोपी की पत्नी ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।   

पेट में दर्द होने पर खुला राज 
शालीमार गार्डन क्षेत्र की एक कालोनी में एक 14 साल की किशोरी अपने ताऊ और ताई के साथ रहती है। आरोपी ताऊ दिल्ली के एक अस्पताल में माली का काम करता है। आरोपी की पत्नी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कई साल पहले देवर और देवरानी की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। देवर की छोटी बेटी को पालने की जिम्मेदारी उन्होंने ली थी। वह मां की तरह भतीजी का पालन पोषण कर रही थीं। शुक्रवार को वह स्कूल में पढ़ाई करने गई थी। दोपहर में अचानक भतीजी के पेट में दर्द होने लगा। स्कूल प्रबंधन ने सूचना देकर बुलाया। वह भतीजी को तुरंत पास में डॉक्टर के पास ले गईं। 

दिसंबर 2023 से आरोपी कर रहा था दुष्कर्म 
वहां डॉक्टर ने चेकअप के बाद अल्ट्रासाउंड किया जिसमें भतीजी चार माह की गर्भवती निकली। इतना सुनकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। बाद में भतीजी ने बताया कि दिसंबर 2023 से ताऊ उसके साथ गंदा काम करता है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता था। 

पुलिस का बयान 
एसीपी शालीमार गार्डन सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बच्ची के स्वास्थ्य के बारे में महिला पुलिसकर्मी जानकारी ले रही हैं। बच्ची के स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है। उसे हरसंभव सहायता दी जा रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.