नाई की दुकान पर पैसे को लेकर झगड़े के बाद युवक पर कैंची से किया हमला

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बड़ी वारदात : नाई की दुकान पर पैसे को लेकर झगड़े के बाद युवक पर कैंची से किया हमला

नाई की दुकान पर पैसे को लेकर झगड़े के बाद युवक पर कैंची से किया हमला

Google Image | Symbolic Image

Greater Noida West : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में थाना बिसरख क्षेत्र की साईं उपवन सोसायटी में पैसों के लेनदेन के विवाद में एक युवक पर कैंची से हमला कर घायल कर दिया गया। घटना के बाद सोसायटी में हड़कंप मच गया। घायल को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

पैसा वापस मांगने पर किया घायल 
जानकारी के मुताबिक साईं उपवन सोसायटी में नाई की दुकान पर रोहित शर्मा का पैसों के लेनदेन को लेकर दो लड़कों से झगड़ा हो गया। इसके बाद आरोपियों ने रोहित पर कैंची से हमला कर दिया, जिससे उसका हाथ घायल हो गया। रोहित ने पुलिस को बताया कि आरोपियों में से एक पर उसके 26 हजार रुपये बकाया थे। इसमें से उसने 20 हजार रुपये लौटा दिए थे। छह हजार रुपये अभी बाकी थे। उसने अपने बचे हुए पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। 

पुलिस का बयान 
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.