Greater Noida West : ग्रेटर नोएडा वेस्थ में थाना बिसरख क्षेत्र की श्रीराम एन्क्लेव कॉलोनी में कहासुनी के दौरान एक युवक को चाकू मारकर लहूलुहान कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। परिजनों ने गंभीर रूप से घायल युवक को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पैर और जांघ पर किया वार
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित आरिस ने बताया कि दो दिन पहले उसका गौतम नाम के व्यक्ति से मामूली कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया था। उस समय मामला शांत हो गया था। इसके बाद मंगलवार शाम आरिस अपने घर की ओर जा रहा था। रास्ते में आरोपी गौतम ने उसे रोक लिया और उस पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने पीड़ित के पैर और जांघ पर चाकू से वार किए। इसके बाद उसे लहूलुहान हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायल को पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
पुलिस का बयान
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि घायल युवक का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।