महिलाओं से कहा- उत्पीड़न के खिलाफ जरूर उठाएं आवाज

ग्रेटर नोएडा वेस्ट पहुंची आईपीएस प्रीति यादव : महिलाओं से कहा- उत्पीड़न के खिलाफ जरूर उठाएं आवाज

महिलाओं से कहा- उत्पीड़न के खिलाफ जरूर उठाएं आवाज

Tricity Today | ग्रेटर नोएडा वेस्ट पहुंची एडीसी प्रीति यादव

Greater Noida West : गौतमबुद्ध नगर पुलिस के महिला सुरक्षा सेल के सहयोग से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के जीम्स कॉलेज में महिला सशक्तिकरण एवंम महिला सुरक्षा जागरूकता से संबंधित कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य बालिकाओं और महिलाओं को विपरीत परिस्थितियों के दौरान आत्मरक्षा करने की जानकारी प्रदान करना था।

नोएडा महिला सुरक्षा सेल से एडीसी ने बताई सुरक्षा से सम्बन्धित बात  
कार्यशाला के मुख्य अतिथि के रूप में प्रीति यादव (आईपीएस) एडिशनल डेप्युटी कमिश्नर ऑफ पुलिस (महिला सुरक्षा सेल) मौजूद रही। उन्होंने 1090 और महिला सुरक्षा पर सभी कानूनी उपायों पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। साथ ही जीम्स डायरेक्टर डॉ रश्मि भाटिया और एमआर जयपुरिया स्कूल की प्रिंसिपल अनीता सिंह उपस्थित रहीं। सभी वक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण और महिला सुरक्षा जागरूकता संबंधी विचार व्यक्त किए और महिला सशक्तिकरण की महत्ता पर जोर दिया। इसके साथ ही बालिकाओं और महिलाओं के लिए नारी शक्ति 1090 हेल्पलाइन की उपलब्धता पर भी प्रकाश डाला। यहां उपस्थित महिलाओं ने 1090 और महिला पुलिस से कई सवाल किये जिनका उत्तर दिया गया। 

सुरक्षित और सशक्त समाज का हो निर्माण
कार्यक्रम की अध्यक्षता मातृ-पीठ के चैरिटी विंग की अध्यक्षा सीए बिनीता सेनगुप्ता ने की, उन्होंने कहा कि मातृ-पीठ संस्था का चैरिटी विंग और गौतमबुद्ध नगर की पुलिस महिला सुरक्षा सेल महिलाओं की सुरक्षा हेतु सदैव प्रयासरत रहेंगे और सुरक्षा संबंधी अनिवार्य संसाधन उपलब्ध कराते रहेंगे। यह कार्यशाला महिलाओं के लिए एक सुरक्षित और सशक्त समाज के निर्माण की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है। 

सेल्फ डिफेंस महिलाओं के लिए जरूरी 
पीयूष साहू एक अनुभवी ट्रेनर और सर्टिफाइड सेल्फ डिफेंस कोच है और कराटे के विशेषज्ञ है उन्होंने भी अपनी आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीको का बालिकाओं और महिलाओं के समक्ष प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में मात्रि-पीठ चेयरमैन अमित सेनगुप्ता ने सभी उपस्थित महिलाओ से यह मंत्र साझा किया कि किसी भी अन्याय या विपरीत स्थिति में विरोध करना जरुर सीखे यही आज के परिपेक्ष्य में मां दुर्गा-मां काली का वृहत स्वरूप है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.