बैखोफ बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग, दो के लगी गोली

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मुठभेड़ : बैखोफ बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग, दो के लगी गोली

बैखोफ बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग, दो के लगी गोली

Tricity Today | पुलिस की गोली से घायल दोनों बदमाश

Greater Noida West : ग्रेटर नोएडा वेस्ट के थाना बिसरख क्षेत्र में सोमवार रात बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बाइक सवार दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

इस तरह हुआ पुलिस से सामना 
दरअसल, थाना बिसरख पुलिस द्वारा सोमवार रात्रि में एक मूर्ति गोल चक्कर पर चैकिंग की जा रही थी, तभी एक बाइक जिस पर दो व्यक्ति सवार थे वह इटैड़ा गोलचक्कर की ओर से आ रहे थे ।पुलिस द्वारा उनको रूकने का इशारा किया गया परंतु वह नहीं रुके और तेजी से एक मूर्ति गोलचक्कर से एसकेएस स्कूल की ओर जाने वाले रास्ते की तरफ भागने लगे।

पुलिस पर की फायरिंग 
पुलिस द्वारा पीछा करने पर दोनो युवक तेज रफ्तार होने के फिसलने से नीचे गिर गए। इसके बाद आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इस पर पुलिस टीम की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों की पहचान वसीम व शुहेब के रूप में हुई । बदमाशों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, कारतूस,  एक बिना नंबर की बाइक अपाचे और दो सोने की चेन बरामद की गई है। 

दोनों पर एक दर्जन से अधिक मुकदमे हैं दर्ज 
सेंट्रल नोएडा के एडिशनल डीसीपी हिरदेश कठेरिया ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार हुए दोनों बदमाश बड़े ही शातिर किस्म के लुटेरे हैं। वसीम पर 20 से ज्यादा मुकदमे दर्ज है तो वहीं दूसरे बदमाश शुहेब पर 15 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। इन लोगों ने नोएडा ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में काफी वारदातों को अंजाम दिया है । फिलहाल दोनों बदमाशों को घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.