मां-बेटे को मारी टक्कर, दो साल के मासूम की हुई मौत

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में तेज रफ्तार कार का कहर : मां-बेटे को मारी टक्कर, दो साल के मासूम की हुई मौत

मां-बेटे को मारी टक्कर, दो साल के मासूम की हुई मौत

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

Greater Noida West : ग्रेटर नोएडा वेस्ट के थाना बिसरख क्षेत्र में रविवार रात तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रहे एक महिला और उसके दो साल के मासूम बेटे को टक्कर मार दी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया । वहीं घायल महिला और उसके बेटे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गई।

ये है पूरा मामला 
थाना बिसरख क्षेत्र के शाहबेरी की आश्रम वाली गली स्थित रायसन अपार्टमेंट में शहबाज महबूब परिवार के साथ रहते हैं। रविवार रात वह अपनी पत्नी और दो साल के बेटे आरिज के साथ सड़क पर पैदल जा रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार कार ने उनकी पत्नी और मासूम बेटे आरिज को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इस बीच स्थानीय लोगों ने कार सहित चालक को पकड़ लिया। पुलिस ने घायल महिला और उसके बच्चे को गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। वहीं महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। 

पुलिस का बयान 
इस संबंध में थाना बिसरख पुलिस का कहना है कि घटना में दो साल के बच्चे की मौत हो गई है। आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी कार को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.