पुलिस अब फर्जी जानकारी देने वालों के खिलाफ लेगी एक्शन, जानिए पूरा मामला

हथियारबंद महिला गैंग की सूचना से ग्रेटर नोएडा वेस्ट में दहशत : पुलिस अब फर्जी जानकारी देने वालों के खिलाफ लेगी एक्शन, जानिए पूरा मामला

पुलिस अब फर्जी जानकारी देने वालों के खिलाफ लेगी एक्शन, जानिए पूरा मामला

Tricity Today | घटना के बाद सोसाइटी में पहुंची पुलिस

Greater Noida West : बुधवार को सोशल मीडिया पर एक जानकारी तेजी से वायरल हुई, जिसमें बताया गया कि 10 हथियारबंद महिलाएं पंचशील ग्रीन्स-2 हाउसिंग सोसाइटी में घुस आई हैं। इस सूचना के बाद ग्रेटर नोएडा वेस्ट की तमाम हाउसिंग सोसाइटियों में हड़कंप मच गया और निवासियों के बीच दहशत का माहौल पैदा हो गया। यह मामला बिसरख कोतवाली में पहुंचा। जहां पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि यह सूचना पूरी तरह से फर्जी थी। पुलिस ने इस झूठी जानकारी को फैलाने वालों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

सोशल मीडिया पर यह मैसेज हुआ था वायरल
मंगलवार रात को पंचशील ग्रीन्स-2 हाउसिंग सोसाइटी के एक व्हाट्सएप ग्रुप में 10 महिलाओं की तस्वीरें पोस्ट की गई थीं। संदेश में लिखा गया था कि ये सभी घरेलू सहायिकाओं के रूप में आपके घर आ सकती हैं और बच्चों का अपहरण कर सकती हैं। इसके बाद एक और संदेश में दावा किया गया कि ये महिलाएं हथियारबंद बदमाश हैं, जिन्हें सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ लिया है। 

फर्जी सूचना हुई थी वायरल
यह मैसेज तेजी से सोशल मीडिया पर फैल गया और कई न्यूज़ चैनलों ने भी इस खबर को प्रकाशित किया। हालांकि, पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की थी। सूचना वायरल होने के बाद बिसरख थाना पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। जिसमें यह हैरान करने वाला खुलासा हुआ कि किसी भी सोसाइटी में कोई हथियारबंद महिला नहीं आई थी और न ही किसी को पकड़ा गया था।

सोशल मीडिया पर भी पुलिस की पैनी नजर
पुलिस ने बताया कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में शांति की स्थिति बनी हुई है। अगर कोई भी व्यक्ति शांति को भंग करने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अब केवल जमीन स्तर पर ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी नजर रखती है। गौतमबुद्ध नगर में सोशल मीडिया के लिए एक अलग टीम का गठन किया गया है, जिससे इस तरह की फर्जी जानकारियों का समय पर पता लगाया जा सकता है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.