बीजेपी समर्थकों ने भी मारने वाले वकील पर किया हाथ साफ, Video Viral

लखीमपुर के विधायक योगेश वर्मा को दौड़ाकर पीटा : बीजेपी समर्थकों ने भी मारने वाले वकील पर किया हाथ साफ, Video Viral

बीजेपी समर्थकों ने भी मारने वाले वकील पर किया हाथ साफ, Video Viral

Tricity Today | Video Viral

Lucknow News : बार संघ के अध्यक्ष अवधेश सिंह ने सदर विधायक योगेश वर्मा को पुलिस के सामने पीटा। इस मारपीट के पीछे अर्बन कॉपरेटिव बैंक का विवाद बताया जा रहा है। आरोप है कि बार संघ के अध्यक्ष अवधेश सिंह ने नामांकन पत्र फाड़ दिया था। विधायक योगेश वर्मा ने इसका विरोध किया था।   विधायक बोले- खामियाजा भुगतना पड़ेगा
सदर विधायक योगेश वर्मा ने बताया कि वह अपने समर्थकों के साथ अर्बन कॉपरेटिव बैंक में पर्चा लेने आए थे। पहले हमारे व्यापार मंडल के राजू अग्रवाल को मारा गया और उनका पर्चा फाड़ दिया गया। जब मैं उनको देखने के लिए आया तो हम पर भी हमला कर दिया। मेरे साथ मारपीट की गई। बार संघ अध्यक्ष अवधेश सिंह ने मेरा कॉलर फाड़ दिया। अवधेश सिंह वकील हैं, सिर्फ दलाली करते हैं। आज उन्होंने मेरे ऊपर हमला किया है। इसका उनको खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

सपा सांसद बोले- तो जनता का क्या होगा...
इस मसले पर धौरहरा से सपा सांसद अरविंद भदौरिया ने भाजपा सरकार पर तंज कसा। कहा कि अर्बन कॉपरेटिव बैंक के चुनाव में जिला प्रशासन गुंडागर्दी कर रहा है। जब सत्ता पक्ष का विधायक ही नहीं सुरक्षित है, तो आम जनता की क्या बिसात?

जानिए क्या है पूरा विवाद 
मामला अर्बन कॉपरेटिव बैंक चुनाव का है। इस चुनाव में निवर्तमान चेयरमैन पुष्पा सिंह और पूर्व चेयरमैन मनोज अग्रवाल का खेमा मैदान में है। दोनों अपने-अपने डेलीगेट्स के नामांकन को लेकर बुधवार को लेकर कॉपरेटिव बैंक के ऑफिस पहुंचे थे। सदर विधायक का आरोप है कि मनोज अग्रवाल खेमे के समर्थित प्रत्याशी राजू अग्रवाल का नामांकन पत्र वकीलों फाड़ दिया। उन्हें पीटा भी था। विधायक को यह बात पता चली, तो वह भी मौके पर पहुंच गए। विधायक को देख पुष्पा सिंह के पति अवधेश सिंह भड़क गए। दोनों में कहासुनी हुई। जब तक विधायक कुछ समझ पाते, तब तक अवधेश सिंह ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिए। पीछे से उनके समर्थक भी आ गए। विधायक को घेरकर पीट दिया। विधायक को गिराया, कपड़े फाड़े, वीडियो में विधायक योगेश आते दिख रहे हैं, तभी सामने से पुष्षा सिंह के पति अवधेश सिंह आ जाते हैं। दोनों के बीच पहले बहस होती है। इतने में अवधेश सिंह विधायक पर टूट पड़ते हैं। उन्हें थप्पड़ जड़ देते हैं। 

8-10 पुलिसकर्मी उन्हें बचाने में लगे 
विधायक के गनर उन्हें रोकने की कोशिश करते हैं। तभी पीछे से अवधेश सिंह के समर्थक आ जाते हैं और विधायक को धक्का देकर गिरा देते हैं और पीटने लगते हैं। मारपीट में विधायक के कपड़े फट जाते हैं। 8-10 पुलिसकर्मी उन्हें बचाने में लगे रहे। लेकिन, लोग उन्हें पीटते रहे। कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बचाया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.