डॉ.महेश शर्मा शहर के साथ पहुंचे हरदीप सिंह पुरी के द्वार, बोले- हमारे लिए मेट्रो बहुत जरूरी

Greater Noida West Metro : डॉ.महेश शर्मा शहर के साथ पहुंचे हरदीप सिंह पुरी के द्वार, बोले- हमारे लिए मेट्रो बहुत जरूरी

डॉ.महेश शर्मा शहर के साथ पहुंचे हरदीप सिंह पुरी के द्वार, बोले- हमारे लिए मेट्रो बहुत जरूरी

Tricity Today | डॉ.महेश शर्मा शहर के लोगों के साथ पहुंचे हरदीप सिंह पुरी के द्वार

Greater Noida West : गौतमबुद्ध नगर की कई संस्थाओं के साथ सांसद डॉ.महेश शर्मा ने केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी को ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो परियोजना को लेकर पत्र दिया है। जिसमें मुख्य रूप से डॉक्टर महेश शर्मा ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो परियोजना को जल्द शुरू करने की मांग की है। इस दौरान स्थानीय सांसद के अलावा दादरी विधायक तेजपाल नागर के बेटे दीपक नागर, गौतमबुद्ध नगर विकास समिति की अध्यक्ष रश्मि पांडे और नेफोमा के अध्यक्ष मौजूद रहे।

डॉ.महेश शर्मा ने हरदीप सिंह पुरी से यह मांग की
डॉ. महेश शर्मा ने हरदीप सिंह पुरी को पत्र देते हुए कहा, "ग्रेटर नोएडा वेस्ट में करीब 3 लाख से भी ज्यादा फ्लैट हैं। जिसमें अधिकांश मध्य वर्ग और नौकरी पैसे वाले लोग रहते हैं। ग्रेटर नोएडा की अधिकतर जनता नौकरी करने के लिए नोएडा और दिल्ली के अलावा गुरुग्राम प्रतिदिन जाती है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में कोई पब्लिक ट्रांसपोर्ट भी नहीं है, जिसकी वजह से लोगों को रोजाना काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो प्रोजेक्ट प्रस्तावित है, यह मेट्रो प्रोजेक्ट वर्ष 2018 से प्रस्तावित है। उसके बावजूद भी काम अभी अटका पड़ा है।"

जल्द मेट्रो कार्य शुरू करवाने की अपील
डॉ.महेश शर्मा ने मांग करते हुए कहा, "इस मामले में जल्द डीपीआर को मंजूरी दिलाते हुए डीएमआरसी की निगरानी में समिति का गठन करवाएं। उसके बाद मेट्रो के रुके हुए काम को जल्द से जल्द शुरू करवाएं।" यह अपील संसद में अपने लेटर हेड पर लिखकर आवासन एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी को दी है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.