सेल्समैन की हत्या के बाद से चल रहा था फरार, शराब न देने पर वारदात को दिया था अंजाम

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बदमाश का एनकाउंटर : सेल्समैन की हत्या के बाद से चल रहा था फरार, शराब न देने पर वारदात को दिया था अंजाम

सेल्समैन की हत्या के बाद से चल रहा था फरार, शराब न देने पर वारदात को दिया था अंजाम

Tricity Today | बदमाश का एनकाउंटर

Greater Noida West : ग्रेटर नोएडा वेस्ट के थाना बिसरख क्षेत्र में मंगलवार तड़के पुलिस की हत्या के आरोपी एक बदमाश से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने आरोपी को पैर में गोली मारकर पकड़ लिया। दावा है कि पहले बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग की थी, जवाबी कार्रवाई में आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पकड़े गए आरोपी ने 31 मार्च की रात शराब न देने पर अपने एक साथी के साथ सेल्समैन की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। 

ये है पूरा मामला 
जानकारी के मुताबिक थाना बिसरख पुलिस मंगलवार सुबह चार मूर्ति के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस ने एक बाइक सवार को रुकने का इशारा किया। पुलिस का दावा है कि आरोपी रुकने के बजाए बाइक दौड़ा दी। पुलिस के पीछा करने पर आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान अतुल पुत्र विनोद निवासी ग्राम मुण्डी बकापुर थाना औरंगाबाद जिला बुलन्दशहर के रूप में हुई है। इसके कब्ते से एक बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है। 

पेशेवर बदमाश है रिकवरी एजेंट 
पकड़ा गया पेशेवर बदमाश के साथ रिकवरी एजेंट है। आरोपी पर करीब एक दर्जन से अधिक मुकदमे में दर्ज हैं। दरअसल आरोपी फाईनेंस की गाड़ियों की रिकवरी करता है। घटना वाले दिन भी आरोपी अपने एक साथी फाईनेंस की गाड़ियों की रिकवरी के लिए घूम रहा था। इस बीच आरोपी  शराब खरीदने के लिए नये हैबतपुर के ठेके पर गये लेकिन सैल्समेन ने शराब देने से मना कर दिया। इस पर उन लोगो को गुस्सा आ गया और उन्होनें सेल्समेन को गोली मार दी थी। घटना में सेल्समैन की मौत हो गई थी। पुलिस अब पकड़े गए आरोपी की तलाश में जुटी है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.