क्राइम के बाद भी एक्शन निल बटे सन्नाटा, सोशल मीडिया पर फूट रहा गुस्सा 

ग्रेटर नोएडा वेस्ट बनी अपराध नगरी : क्राइम के बाद भी एक्शन निल बटे सन्नाटा, सोशल मीडिया पर फूट रहा गुस्सा 

क्राइम के बाद भी एक्शन निल बटे सन्नाटा, सोशल मीडिया पर फूट रहा गुस्सा 

Google Image | थाना बिसरख

Greater Noida West : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में अपराध लगातार बढ़ रहा है। मोबाइल लूट तो आम बात है। सोशल मीडिया पर लोग रोज स्नैचिंग की शिकायत करते रहते हैं। इस बीच दूसरे क्राइम की तो पुलिस भनक तक नहीं लगने देती है। घटना के कुछ दिनों बाद इसका पता चलता है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के थाना बिसरख क्षेत्र में बुधवार को भी दो बेहद गंभीर मामले सामने आएं हैं, जिसमे पुलिस को जवाब देते नहीं बन रहा है। 

पुलिसकर्मी बोले-ऐसी तैसी कर देंगे 
सोशल मीडिया पर बुधवार को एक महिला का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में एक महिला थाना बिसरख पुलिस पर गंभीर आरोप लगा रही है। ऊषा नामक महिला का कहना है कि करीब 8 या 10 दिन पहले रात को वह लोग सड़क किनारे सर्विस रोड पर झोपड़ी डालकर सो रहे थे। तभी कार में एक युवक वहां पहुंचे और उनके बच्चे को चुराने की कोशिश करने लगा। इस बीच उसकी नींद खुल गई। इसके बाद युवक उल्टे पांव कार में बैठकर फरार हो गया। उन्होंने घटना की शिकायत पुलिस से की। लेकिन पुलिस उल्टा उन्हें ही हड़काने में लग गई। पुलिस ने उनसे कहा कि जल्दी यहां से सामान और झोपड़ी हटा लेना नहीं तो ऐसी तैसी कर देंगे। इस घटना के बाद से महिला का बुरा हाल है। अब तक इस मामले में पुलिस की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है। 

एक सप्ताह बाद भी नहीं लगा पाए सुराग 
हिमांशु रघुवंशी पुत्र संजय सिंह निवासी गौर सिटी -2 ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके भाई चित्रांशु रघुवंशी सेक्टर 1 स्थित पामबेली सोसायटी में रहते थे। वह नोएडा के सेक्टर 65 में स्थित साहू एक्सपोर्ट कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। 1 मई को वह शाम 7 बजे के करीब अपनी सोसाइटी के बाहर अपने मेहमान कृष्ण त्रिपाठी को छोड़ने के लिए नीचे आए थे। इस दौरान सोसाइटी के अंदर ही किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके ऊपर ईट फेंक दी। ईंट उनके सिर में लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां मगलवार रात उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना को करीब एक सप्ताह बीच चुका है। लेकिन पुलिस अभी आरोपी को नहीं पकड़ पाई है। इस संबंध में बिसरख एसीपी का कहना है कि आरोपी की पहचान नहीं पाई है। जांच चल रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.